SMUGGLING;सोने की तस्करी करती थीं अफगान महिला राजनयिक, दुबई से लाते समय मुंबई में पकड़ा 25 किलो सोना

मुंबई, भारत में सबसे वरिष्ठ अफगान राजनयिक जाकिया वारदक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। असल में वह पिछले सप्ताह दुबई से करीब 19 करोड़ रुपये के 25 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में मुंबई हवाई अड्डे पर पकड़ी गई थीं लेकिन अपने विदेशी राजनयिक होने के चलते वह तब गिरफ्तारी से बच गई थीं।हालांकि उन्होंने अपने त्यागपत्र का कारण खुद पर हो रहे व्यक्तिगत हमलों एवं लगातार मानहानि होना बताया है लेकिन उनके त्यागपत्र को सोना तस्करी के प्रकरण से ही जोड़कर देखा जा रहा है। वारदक मुंबई में अफगानिस्तान की महावाणिज्य होने के साथ-साथ नई दिल्ली में अफगानिस्तान के कार्यवाहक राजदूत का भी कार्यभार देख रही थीं।

एक्स पर पोस्ट पर कही ये बात

जाकिया ने एक्स पर पोस्ट में कहा- ‘ बहुत अफसोस के साथ मैं पांच मई, 2024 से भारत में अफगानिस्तान के वाणिज्य दूतावास और नई दिल्ली दूतावास में अपनी भूमिका से हटने के अपने फैसले की घोषणा कर रही हूं। पिछले एक साल में न केवल मुझे बल्कि मेरे करीबी परिवार और रिश्तेदारों को भी कई व्यक्तिगत हमलों और मानहानि का सामना करना पड़ा है। संगठित रूप से हो रहे इन हमलों ने मेरी भूमिका को प्रभावी ढंग से संचालित करने की मेरी क्षमता को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

साथ ही अफगान समाज में उन महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को प्रदर्शित किया है, जो चल रहे प्रचार अभियानों के बीच आधुनिकीकरण और सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करती हैं। मेरे ऊपर हमले कोई आश्चर्य की बात नहीं थी। लेकिन अब यह सहने की सीमा को पार कर गई है। ‘वारदक ने यह भी कहा कि उन पर हो रहे हमलों का उद्देश्य उनके चरित्र को बदनाम करना और उनके प्रयासों को कमजोर करना है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान भारत में मिले सम्मान और उन्हें दिए गए अटूट समर्थन के लिए भारत सरकार को धन्यवाद भी दिया है।

दुबई से कपड़ों और बेल्ट में छिपाकर लाई थीं सोना

करीब 19 करोड़ रुपये का सोना जकिया दुबई से अपने कपड़ों और बेल्ट आदि में छुपाकर लाई थीं लेकिन मुंबई हवाई अड्डे के विमानतल पर पकड़ी गईं थी। बताया जाता है कि तब राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) ने उनसे करीब 12 घंटे पूछताछ की थी लेकिन उनके पास राजनयिक पासपोर्ट होने के कारण वह गिरफ्तारी से बच गई थीं।

विदेशी राजनयिक को कूटनीतिक छूट होती है और उनको गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। मुंबई स्थित अफगान वाणिज्य दूतावास में उनकी नियुक्ति करीब तीन साल पहले हुई थी। उस वक्त अफगानिस्तान में तालिबान का शासन लागू नहीं हुआ था। वह अफगानिस्तान की एकमात्र महिला राजनयिक भी थीं। पिछले कुछ समय से दिल्ली स्थित अफगान दूतावास का भी कामकाज वही देख रही थीं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; भिलाई में पॉश कॉलोनी से सेक्स रैकेट का खुलासा,पुलिस की रेड में 8 बालाएं मिलीं,बंगाल से बुलाई गईं युवतियां

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र में एक पॉश कॉलोनी में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। स्मृति नगर चौकी पुलिस और महिला…

    SUICIDE; राजधानी में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। अधिकारी का शव शहर के पुरैना क्षेत्र स्थित विधायक कॉलोनी के…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?