SUICIDE; प्रेम त्रिकोण में फंसे असिस्‍टेंट प्रोफेसर ने लगा ली फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

दुर्ग, जिले के भिलाई के रूंगटा कालेज आर -1 के कंप्यूटर के असिस्‍टेंट प्रोफेसर मनीष शर्मा ने बीती रात आत्महत्या कर ली। वे 32 वर्ष के थे। रामनगर निवासी मनीष शर्मा पिछले कुछ दिनों से मानसिक अवसाद में चल रहे थे। बताया गया कि किसी युवती के साथ मनीष का प्रेम संबंध था। जिसे लेकर वह काफी दिन से परेशान थे। शनिवार -रविवार की रात 2:30 बजे तक उनके कमरे की लाइट जल रही थी। इसके बाद उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घर वालों ने पुलिस को बताया कि रात को खाना खाने के बाद असिस्‍टेंट प्रोफेसर शर्मा अपने कमरे में चले गए थे उसके बाद सुबह जब देर तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं आए तब घर वालों ने कमरे के दरवाजा तोड़ा जहां पर देखा कि प्रोफेसर शर्मा पखे से लटके हुए हैं। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है।दो पन्नों के इस सुसाइड नोट में प्रोफेसर ने लिखा है कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और तुमसे शादी करना चाहता हूं. मैं जानता हूं कि तुम्हारा दूसरों लड़कों के साथ संबंध है. लेकिन फिर भी मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं. लेकिन तुमने मना कर दिया. इसलिए मैं यह कदम उठा रहा हूं.

वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने सुसाइड नोट्स के हवाले से बताया कि मनीष अपने कालेज की एक छात्रा से प्यार करता था। वह उससे शादी करना चाहता था। जब उसे इस बात का पता चला कि छात्रा का किसी और लड़के से भी प्रेम संबंध है तो मनीष ने उसे समझाने की कोशिश की, पर छात्रा नहीं मानी। लिहाजा मनीष ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में जिस लड़की जिक्र, उससे होगी पूछताछ मनीष के कमरे से मिले सुसाइड नोट के जरिए पुलिस अब उस युवती तक पहुंचेगी और उससे मनीष और उसके संबंधों को लेकर पूछताछ करेगी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मनीष शर्मा (32) निवासी रामनगर सुपेला बताया गया है। मनीष के पिता पंडित धनेश शर्मा आरटीओ एजेंट है। वह पंडिताई का काम भी करते हैं। धनेश शर्मा अपने भाई के परिवार के साथ संयुक्त रुप से रहते हैं। धनेश शर्मा की तीन संताने है। जिसमें दो बेटियां है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC;सीआईडीसी की कार्यप्रणाली पर हाईकोर्ट सख्त, अनुकंपा नियुक्ति मामले में सही जानकारी नहीं देने पर लगाया 50 हजार का जुर्माना

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन यानी सीआईडीसी की कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी जताई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने मामले…

    ACTION; अफीम की खेती के आरोपी-विनायक के भाई की दुकान ढही,32 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा था

    रायपुर, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले में अफीम उगाने वाले बीजेपी नेता विनायक के भाई के अवैध दुकान पर बुलडोजर चला। बृजेश ताम्रकार ने गांव की 32 डिसमिल जमीन पर अवैध…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?