SUICIDE;शादीशुदा युवक ने प्रेमिका के साथ ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, दो महीने बाद थी युवती की शादी

दुर्ग, एक प्रेमी जोड़े ने गुरुवार की देर रात भिलाई के सुपेला अंडरब्रिज के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह पुलिस को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद सुपेला पुलिस ने उनके शवों को चीरघर भिजवाया। दोपहर बाद उनकी पहचान हो सकी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। युवती की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। वहीं युवक पहले से शादीशुदा था।

सुपेला पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय युवती श्रेया फर्नांडिज बीएमवाय चरोदा और 30 वर्षीय युवक राहुल कुमार सिंह हॉस्पिटल सेक्टर का रहने वाला था। श्रेया आकाशगंगा सुपेला के एक मोबाइल दुकान में काम करती थी। वहीं राहुल शेयर ट्रेडिंग का काम करता था। दोनों ने गुरुवार की रात को ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

क्रिसमस सेलिब्रेशन पर निकली थी बाहर

दोनों की पहचान होने के बाद पुलिस की सिर्फ श्रेया के परिवार वालों से बात हो सकी है। श्रेया के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वो गुरुवार की सुबह घर से स्कूटी लेकर निकली थी। गुरुवार को घर पर क्रिसमस सेलिब्रेशन रखा गया था। शाम को उसके घर वालों ने उसे फोन किया तो उसका मोबाइल बंद बताने लगा। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई। वहीं मृतक राहुल के परिवार वालों से पूछताछ नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच कब से संबंध था और इस घटना का कारण क्या है, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। सुपेला पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    LOVE; रातभर तलाशते पति को बॉयफ्रेंड के साथ इस हाल में मिली पत्नी , शादी के 45 दिन बाद घर से भागी थी नवविवाहिता

     दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां शादी के 45वें दिन बाद एक दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग निकली लेकिन दोनों के बीच…

    CRIME; वारंटी को पकड़ने यूपी गई छत्तीसगढ़ पुलिस को ग्रामीणों ने चोर समझकर कर किया हमला, एक सिपाही घायल

    रायपुर, अक्सर अपराधियों को पकड़ने जब पुलिस पहुंचती है तो विरोध का सामना करना पड़ता है. ऐसा ही कुछ उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले में देखने को मिला. जहां एक वारंटी…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..