SUSPEND; तेंदूपत्ता गोदाम अग्निकांड में 2 फॉरेस्ट गार्ड निलंबित, विभागीय और पुलिस जांच जारी, रेंजर-डिप्टी रेंजर भी निशाने में

जगदलपुर, बस्तर के बीजापुर जिले के ईटपाल तेंदूपत्ता गोदाम में हुए बहुचर्चित अग्निकांड मामले में वन विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए दो वनरक्षकों को निलंबित कर दिया है। बीजापुर वनमंडलाधिकारी (DFO) द्वारा जारी आदेश के तहत वनरक्षक सुनील बूरका और कामेश्वर एक्का को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। मामले की विभागीय जांच के साथ पुलिस भी पूछताछ कर रही है। नक्सल मुक्त होने के बाद भी तेंदूपता गोदाम में आगजनी से वन विभाग के अफसर भी जांच के दायरे में आ गए है।

गौरतलब है कि बीते 25 मई को बीजापुर जिला मुख्यालय से लगे ग्राम ईटपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग लग गई थी। आगजनी की इस घटना में गोदाम में संग्रहित करीब 25 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया था। विभागीय आकलन के अनुसार इस नुकसान की अनुमानित लागत करीब 10 करोड़ रुपये बताई गई है।

प्रारंभिक जांच में विभागीय लापरवाही की बात सामने आने के बाद राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया था। घटना के बाद तत्कालीन बीजापुर वनमंडलाधिकारी रमेश कुमार जांगड़े के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उन्हें रायपुर अटैच कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक गोदाम की निगरानी, सुरक्षा और रखरखाव के लिए विभाग की ओर से पूर्व में आदेश जारी किया गया था, जिसमें कई अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय की गई थीं। लेकिन घटना के बाद यह सवाल उठने लगे कि जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों के निर्वहन में विफल रहे।

विभागीय और पुलिस जांच जारी,13 अन्य जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई की चर्चा

वन विभाग ने मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी है, वहीं पुलिस भी आग लगने के कारणों की अलग से जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आग दुर्घटनावश लगी या इसके पीछे किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अन्य कारण जिम्मेदार हैं। फिलहाल विभाग ने दो वनरक्षकों को निलंबित किया है, लेकिन विभागीय आदेश में गोदाम की निगरानी और रखरखाव से जुड़े अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी जिम्मेदारियां तय थीं। ऐसे में अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच पूरी होने के बाद शेष जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर विभाग किस प्रकार की कार्रवाई करता है। ईटपाल तेंदूपत्ता गोदाम अग्निकांड को जिले के सबसे बड़े वन विभागीय नुकसान में से एक माना जा रहा है। करोड़ों रुपये की वन संपदा जलकर नष्ट होने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOVT; मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह में अव्यवस्था से स्पीकर खफा, सीएम साय ने दिए जांच के आदेश

    रायपुर, राज्य के दुर्ग संभाग के बेमेतरा जिले में मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह में अव्यवस्थाओं का मामला सामने आने के बाद जांच प्रक्रिया तेज हो गई है. कार्यक्रम के दौरान…

    EDUCATION; स्कूल शिक्षा सचिव से मिला फेडरेशन, NPS और OPS कटौती में कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति लाभ पर अनिश्चितता

    फेडरेशन का मत –ई तथा टी संवर्ग में स्वीकृत प्राचार्य के 10 % पदों पर सीमित विभागीय परीक्षा द्वारा नियुक्ति करने का नियम रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधिमण्डल…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…