CRIME; हैवान पति! पत्नी को मारने गर्म पानी में डुबोया चेहरा, गर्म चिमते से दागा… आरोपी चलाता है एकेडमी

अंबिकापुर,सरगुजा के बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र से पति और ससुराल पक्ष द्वारा  महिला को एक सप्ताह तक बंधक बनाकर अमानवीय अत्याचार का मामला सामने आया है. पीड़िता के अनुसार, पति ने न सिर्फ बेरहमी से पीटा बल्कि गर्म लोहे जैसे चिमटे से शरीर को जलाया और गर्म पानी में चेहरा डुबाकर मारने की भी कोशिश की. शिकायत के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी पति आकाश तिवारी वाड्रफनगर में चाणक्य अकैडमी संचालित करता है. पीड़ित पत्नी ने पुलिस को बताया कि आरोपी पति पूर्व में भी उस पर हमला कर चुका है और उसका एक अन्य महिला से अवैध संबंध भी है. इस बार की प्रताड़ना इतनी भयानक थी कि पीड़िता को मुंह में कपड़ा ठूंसकर गर्म पानी में चेहरा डुबोने जैसी कोशिश की गई, जिससे उसकी जान मुश्किल में पड़ गई.

पीड़िता ने किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता की शिकायत पर त्रिकुंडा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी आकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में सास-ससुर की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है और संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता फिलहाल सुरक्षित है और उसका उपचार जारी है. 

  • Related Posts

    CRIME; दुकान में घुसाई कार, नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने मचाया हंगामा,थाने से गाड़ी लेकर फरार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के कोरबा जिले में शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इतवारी बाजार में जमकर हंगामा देखने को मिला, जहां नशे में धुत पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने अपनी कार…

    CRIME; अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 51 लाख की गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    जगदलपुर, बस्तर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपने अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है. थाना बोधघाट पुलिस ने घेराबंदी कर एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?