BULLYING;कारोबारी की बेटी की दबंगई, खूंखार कुत्तों से सड़क से गुजरने वाले परेशान

रायपुर, धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के सिलयारी कुरूद गांव में मंगलवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पोल्ट्री फार्म संचालक की बेटी द्वारा एक महिला को चप्पलों से पीटने और अपने पालतू कुत्तों से हमला करवाने का मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सिलयारी कुरूद मुख्य मार्ग पर स्थित एलएम पोल्ट्री फार्म की संचालक की बेटी 12 से 15 खूंखार आवारा कुत्तो को रोजाना शाम को सड़क पर छोड़ देती हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये कुत्ते पोल्ट्री फार्म का सड़ा मांस और अंडे खाकर इतने आक्रामक हो चुके हैं कि राह चलते लोगों को काट लेते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं।

बीते दिनों सरस्वती चक्रधारी नामक महिला अपने बेटे पुष्पेंद्र के साथ ईंट भट्टा जाने के लिए निकली थी। रास्ते में पोल्ट्री संचालक की बेटी अपने कुत्तों के साथ रोड पर टहल रही थी। इस दौरान कुत्तों ने राहगीरों को दौड़ाना शुरू कर दिया। यह देख पुष्पेंद्र ने वीडियो बनाना शुरू किया और उसकी मां सरस्वती ने आपत्ति जताई। इससे बौखलाकर संचालक की बेटी ने न सिर्फ चप्पल से दोनों पर हमला किया, बल्कि कुत्तों को उन पर छोड़ दिया, जिससे महिला और उसका बेटा घायल हो गए।

  • Related Posts

    CRIME; साहब, पुलिस कस्टडी में फेरे करा दो, मंडप से गिरफ्तार इल्लीगल गैंग के सरगना की दुल्हन पहुंची थाने, रोते हुए लगाई गुहार

    भोपाल, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक मार्मिक और दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है। जिसमें एक दुल्हन रोते हुए पुलिस से शादी के लिए गुहार लगा…

    CRIME; पार्किंग को लेकर बहस और फिर पुलिस अफसर के वकील बेटे को जड़ दिया थप्पड़, युवक गिरफ्तार

    बिलासपुर, न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा इलाके में एक मामूली सी पार्किंग की जगह को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बिलासपुर से रायपुर तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अशोक…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां