NAXALITE; अबूझमाड़ में 26 नक्सली ढेर,बड़े कैडर के सदस्य भी शामिल, एक जवान शहीद

 जगदलपुर, बस्तर के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सुरक्षाबल के जवानों ने अबूझमाड़ के जंगल में आज सुबह मुठभेड़ में 26 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने 20 नक्सलियों के शव और हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबल के जवानों की माओवादियों से दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले की सीमावर्ती क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है। मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के भी नक्सली शामिल हैं। वहीं इस मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की भी खबर सामने आ रही है।

गौरतलब है कि नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में जवानों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पिछले एक पखवाड़े में जवानों ने 50 से अधिक माओवादियों को जवानों ने मार गिराया है। आज बुधवार को एक बार फिर जवानों को बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि पुलिस को अबूझमाड़ के बोटेर में नक्सलियों का पोलित ब्यूरो सदस्य और नक्सल संगठन का महासचिव बसवा राजू मौजूद होने की जानकारी मिली थी।

उस पर डेढ़ करोड़ का इनाम घोषित है। इस पुख्ता इनपुट के बाद सुरक्षाबल के जवान अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों की घेराबंदी करने के लिए रवाना हुए थ। सुबह के वक्त जवानों को देखने के बाद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए 20 नक्सलियों को मार गिराया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मारे गये नक्सलियों के शव और हथियार जवानों ने बरामद कर लिये है। जवान अभी भी क्षेत्र में सर्चिंग कर रहे है। इस मुठभेड़ में नक्सल संगठन का महासचिव बसवा राजू को जवानों ने मार गिराया है या नही, अभी इसकी पुष्टि नही हो सकी है। लेकिन बताया जा रहा है कि जवानों की इस कार्रवाई में मारे गये नक्सलियों में बड़े कैडर के सदस्य भी शामिल है।

गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- जवानों को बड़ी कामयाबी मिली

अबूझमाड़ में जारी नक्सल ऑपरेशन पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा सीमावर्ती इलाके में बड़ा ऑपरेशन जारी है. सुरक्षाबलों को प्राप्त इनपुट के आधार पर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है. इसमें जवानों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. अब तक 26 नक्सली मारे जाने की सूचना मिली है. वहीं इस ऑपरेशन में रूपेश से भी बडे़ कमांडर फंसे हुए हैं. ऑपरेशन अभी भी जारी है. इसके साथ ही गृहमंत्री ने यह भी जानकारी दी है कि मुठभेड़ में एक जवान शहीद और एक जवान घायल भी हुए हैं.

  • Related Posts

    MINING; सिपाही की पिटाई कर रेत भरी गाडी लेकर भागने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन मालिक की तलाश जारी

    0 अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी अंबिकापुर, राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों की लूट, अवैध कारोबार तथा शासकीय कार्य…

    ED; अब ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री! नव्या मलिक की संपत्तियों की होगी जांच, 850 लोगों का नाम सामने आया था, पुलिस से मांगी केस डायरी

    रायपुर, राजधानी रायपुर के ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग, काला धन और अवैध तरीके से पैसे के लेन-देन के मामले…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’