ACCIDENT;कांकेर सांसद भोजराज नाग के फ़ॉलो वाहन की टक्‍कर से 2 की मौत

जगदलपुर, कांकेर सांसद भोजराज के फॉलो वाहन से बड़ा सड़क हादसा हुआ है। उनकी फॉलो गाड़ी ने एक बाइक को अपने चपेट में लिया। हादसे में दो की मौत हो गई है। एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा पोड़गांव में स्टेट हाइवे क्रमांक 5 में हुआ। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ में उपचार जारी है। ग्रामीण बाइक से पोंडगांव आ रहे थे।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। हादसे में एक युवक को गंभीर चोट आई है। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। घटना उस समय हुई जब सांसद भोजराज नाग भानुप्रतापपुर से वापस लौट रहे थे। वापस लौटते समय स्टेट हाईवे क्रमांक 5 पर सांसद के काफिल में शामिल पायलट गाड़ी से एक बाइक आकर टकरा गई।

जानकारी के अनुसार, बाइक में तीन युवक सवार थे। जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के वक्त सांसद की गाड़ी पीछे थी। कांकेर सांसद भोजराज नाग भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ की ओर से वापस आ रहे थे। घायल युवक को इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

चुनाव में जीत का जश्न मनाकर लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक पंचायत चुनाव में अपने उम्मीदवार की जीत का जश्न मनाकर लौट रहे थे उसी समय हादसा हो गया। घायल और मृतक युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद सांसद भोजराज नाग घायल युवक को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    CRIME; साहब, पुलिस कस्टडी में फेरे करा दो, मंडप से गिरफ्तार इल्लीगल गैंग के सरगना की दुल्हन पहुंची थाने, रोते हुए लगाई गुहार

    भोपाल, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक मार्मिक और दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है। जिसमें एक दुल्हन रोते हुए पुलिस से शादी के लिए गुहार लगा…

    CRIME; पार्किंग को लेकर बहस और फिर पुलिस अफसर के वकील बेटे को जड़ दिया थप्पड़, युवक गिरफ्तार

    बिलासपुर, न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा इलाके में एक मामूली सी पार्किंग की जगह को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बिलासपुर से रायपुर तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अशोक…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां