NAXALITE; 84 लाख के इनामी 34 नक्सलियों ने किया सरेंडर, IED ब्लास्ट, फायरिंग, आगजनी की घटनाओं में थे शामिल

 जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। एक बार फिर बस्तर के बीजापुर जिले में पुलिस के समक्ष बड़ी संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर किया है। गांव में चल रही सरकार की महत्वपूर्ण योजना पूना मारगेम और पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर आज 34 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इन लोगों पर कुल 84 लाख का इनाम घोषित था।

बता दें कि वर्ष 2024 से अब तक कुल 824 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। वहीं वर्ष 2024 में अब तक 1079 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है एवं 220 माओवादियों को अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने मार गिराया है।

सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को दिए गए 50-50 हजार रुपए

सीआरपीएफ डीआईजी बीएस नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ.जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल, उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू एवं अन्य अधिकारियों के समक्ष नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि सभी आत्मसमर्पित 34 माओवादी फायरिंग, IED ब्लास्ट, आगजनी जैसी घटनाओं में शामिल थे। पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को 50-50 हजार रुपए नगद राशि प्रदान किया गया है।

  • Related Posts

    NAXALITE; नक्सल कमांडर चंद्रन्ना करेगा सरेंडर, 17 साथियों के साथ मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

    जगदलपुर, केंद्र और राज्य सरकारों के संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान को एक और बड़ी कामयाबी मिलने जा रही है। बस्तर में सक्रिय मोस्ट वॉन्टेड नक्सली कमांडर सुन्नम पापाराव मंगलवार को…

    CRIME; मामूली विवाद पर आर्मी के रिटायर्ड हवलदार ने युवक को मारी गोली, भाई समेत आरोपी गिरफ्तार

     बिलासपुर, जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आर्मी के रिटायर्ड हवलदार ने भाई से गाली– गलौज करने की बात…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां