JOB; केवीएस भर्ती में बढ़ी बंपर वैकेंसी, अब 15700 पदों के लिए फॉर्म  भरने का आज अंतिम दिन

नईदिल्ली, केंद्रीय और नवोदय विद्यालय भर्ती से जुड़ी खुशखबरी आई है। केवीएस एनवीएस में 14967 पदों पर निकली भर्ती में बंपर इजाफा किया गया है। अब इस भर्ती अभियान के जरिए 15762 पद भरे जाएंगे। केंद्रीय विद्यालय समिति और नवोदय विद्यालय समिति ने इससे संबंधित नया नोटिस  जारी किया है। जिसमें बढ़े हुए पदों की जानकारी दी गई है। सभी पदों पर मिलाकर कुल 795 वैकेंसी बढ़ाई गई हैं।

केवीएस में पहले 9126 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया था। अब इसमें नए पद जुड़ने के बाद यह संख्या 9921 हो गई है। वहीं नवोदय विद्यालय में कोई पद नहीं बढ़ा है। अगर आप अभी तक इस भर्ती में फॉर्म नहीं भर पाए हैं, तो फटाफट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in या पर जाकर आवेदन कर लें। एप्लिकेशन फॉर्म भरने की विंडो आज 11 दिसंबर को बंद हो रही है।

आवेदन कैसे करें?

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले केवीएस या एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in / navodaya.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर Recruitment/Notification सेक्शन में जाएं।
  • आपके सामने संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन आ जाएगा। आप अपनी योग्यता चेक करने के लिए इसे ध्यान से पढ़ सकते हैं।
  • इसके बाद Apply Online के लिंक पर जाएं।
  • पहले रजिस्ट्रेशन करके अपना पंजीकरण करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि की जानकारी ध्यान से भर दें।
  • अब आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स, कैटेगिरी, जन्मतिथि, पता, शैक्षणिक योग्यता सबकुछ सही स्पेलिंग में भरें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड वाले सेक्शन में अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके सही साइज में अपलोड कर दें।
  • अपनी श्रेणी के मुताबिक एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी केवीएस या सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

  • Related Posts

    MCL;महानदी कोलफील्ड लिमिटेड में 667 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन 6 अप्रैल तक

    नई दिल्ली, महानदी कोलफील्ड लिमिटेड (MCL) ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 667 रिक्त पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 16 मार्च 2026 से…

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    नई दिल्ली, अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए भारतीय सेना ने आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया है। सेना में 25 हजार से अधिक पदों पर युवाओं की भर्ती की…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां