Toll Tax; आज से महंगा हो जाएगा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग करने वाले वाहन चालकों को सोमवार से अधिक भुगतान करना होगा। इसकी वजह यह है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने देशभर में टोल दरों में औसतन पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। टोल शुल्क में यह बढ़ोतरी पहले एक अप्रैल से लागू होना था, लेकिन लोकसभा चुनावों के कारण इस बढ़ोतरी को टाल दिया गया था।

राजमार्ग प्राधिकरण से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि टोल शुल्क में प्रस्तावित बढ़ोतरी थोक मूल्य सूचकांक (सीपीआइ) आधारित मुद्रास्फीति से जुड़ी है। राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के तहत लगभग 855 टोल प्लाजा हैं, जिन पर राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रह) नियम, 2008 के अनुसार यूजर चार्ज वसूला जाता है।

राजमार्ग अधिकारी ने कहा कि टोल शुल्क में वृद्धि और ईंधन उत्पादों पर टैक्स राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार में मदद करता है। हालांकि राजनीतिक दल और परिवहन सेवा से जुड़े संगठन टोल शुल्क में वार्षिक वृद्धि की आलोचना करते हैं।

उनका कहना है कि इससे आवश्यकत वस्तुओं की परिवहन लागत बढ़ती और यात्रियों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। टोल शुल्क में बढ़ोतरी से आइआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स और अशोक बिल्डकान लिमिटेड जैसी कंपनियों को फायदा होगा।

सरकार ने पिछले एक दशक के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार के लिए अरबों डालर का निवेश किया है। देश के कुल राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई लगभग 1,46,000 किलोमीटर है, जो दूसरा सबसे बड़ा वैश्विक सड़क नेटवर्क है। 2018-19 टोल संग्रह करीब 25 हजार करोड़ रुपये था जो 2022-23 में बढ़कर 54 हजार करोड़ रुपये हो गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां