रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 22 IAS अधिकारियों और एक IFS अधिकारी की नई पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल में कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।



राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक और बड़ा फेरबदल किया है। IAS अधिकारियों के बाद अब राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 7 अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना सौंपी गई है।








