TRANSFER; आईएएस के बाद अब आईएफएस अफसरों में फेरबदल की तैयारी, बदले जाएंगे वर्षों से जमे अफसर

0 दो दर्जन डीएफओ और 50 रेंजर तबादले के राडार में

रायपुर, आईएएस अफसरों के तबादले के बाद अब वन विभाग में आईएफएस अफसरों के तबादले की तैयारी चल रही है। नए वन मंत्री केदार कश्यप ने कामकाज संभालने के बाद अरण्य भवन में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक में संकेत दे दिए हैं कि रेंजर से लेकर डीएफओ तक को इधर से उधर किया जाएगा। उन्होंने चार साल से एक ही जगह जमे अफसरों की सूची मांगी है।

खासकर चुनाव में जंगल क्षेत्र की विधानसभा सीटों में भाजपा के खिलाफ काम करने वाले वन अफसर राडार पर हैं। सूत्रों ने बताया कि वन विभाग में तबादले की चर्चा शुरू होते ही कई अधिकारी-कर्मचारी भाजपा के मैदानी और संगठन के बड़े नेताओं से संपर्क करने लगे हैं। ये भाजपा सरकार में भी फिट होने की जुगाड़ में लगे हैं।

विभाग के जानकार सूत्रों ने बताया कि वन मंत्री कश्यप ने विभागीय समीक्षा बैठक में साफ संकेत दे दिए हैं कि कांग्रेस सरकार में मौज काटने वाले और विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ काम करने वाले अधिकारी तबादले की जद में सबसे पहले आएंगे। इनमें कई रायपुर, बिलासपुर, कवर्धा, धमतरी, सरगुजा, बस्तर आदि वन मंडलों के हैं। अरण्य भवन के सूत्रों की मानें तो कांग्रेस सरकार में मनचाहे स्थान पर पदस्थ रहकर लाखों बटोरने वाले अफसरों को अब तबादले का डर सता रहा है। वे इससे बचने के लिए भाजपा के मैदानी और संगठन के बड़े नेताओं से संपर्क भिड़ाने एवं पहुंच बनाने में लगे हैं।

40 वन मंडलों में दो दर्जन डीएफओ और 50 रेंजर बरसों से जमे है

जानकार सूत्रों के अनुसार 40 वन मंडलों वाले वन विभाग में करीब दो दर्जन से अधिक डीएफओ और करीब 50 रेंजर चार वर्ष से एक ही रेंज में पदस्थ हैं। इनमें से अधिकांश कांग्रेस समर्थक बताए गए हैं। कई डीएफओ, रेंजर और डिप्टी रेंजर पर पूर्व मंत्रियों के नाम पर धौंस जमाकर काम निकालने के आरोप भी लगते रहे हैं। इनके कारण भाजपा कार्यकर्ता, नेताओं के रिश्तेदार वनकर्मी, खासकर रेंजर, सहायक रेंजर परेशान रहते थे। अब ये सभी भाजपा नेताओं के राडार पर है। यहीं नहीं, रेंजर और विभागीय कर्मचारी नेता भी अपनी कुर्सी बचाने के लिए वन मंत्री समेत भाजपा नेताओं के दरबार के चक्कर काटते देखे जा रहे हैं। रेंजर संघ का एक प्रमुख नेता खुद को कांग्रेसी नेताओं का खास बताकर पिछले पांच साल से रायपुर वन मंडल में जमा हुआ है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RDA; अब पिरदा-तुलसी में आरडीए की नई टाउनशिप, 879 भू-स्वामियों को 40 प्रतिशत विकसित जमीन

    रायपुर, कमल विहार योजना के दौरान आई वित्तीय अड़चनों और कर्ज के संकट से सफलतापूर्वक उबरने के बाद रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। नवा…

    ELECTRICITY; अब अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा से सीधे रोशन होगी राजधानी रायपुर, उरला, सिलतरा एवं मेटल पार्क के औद्योगिक क्षेत्रों को भी मिलेगा लाभ

    0 राजधानी के सप्लाई ग्रिड से भी जोड़ा गया मड़वा संयंत्र, 400 के.वी. रायता उपकेंद्र से दलदलसिवनी तक 220 के.वी. अति उच्च दाब डबल सर्किट लाइन हुई चालू रायपुर, छत्तीसगढ़…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार