VOTERS DAY;एक वोट एक अच्छा प्रतिनिधि भी चुन सकता है,राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकली रासेयो.की रैली

नारायणपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र नारायणपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 25 जनवरी 2024 को मतदाता दिवस का आयोजन डॉ. रत्ना नशीने, अधिष्ठाता एवं कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो. की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओ ने स्वयंसेवक,अधिकारी तथा कर्मचारियों की मौजूदगी में ग्राम बिंजली के ग्रामीणों के साथ मिलकर लोगों को जागरूक करने के लिए बैनर पोस्टर के साथ रैली निकाली । 

रैली में अपनी ही सरकार है, मत देना अधिकार है, देश के मतदाता है- वोट देना आता है, आन बान और शान से- सरकार बने मतदान से  जैसे विभिन्न नारो  के साथ ग्राम बिंजली में फेरी  लगाई गई । अधिष्ठाता एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रत्ना नशीने ने गाँव के लोगों से कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है, क्योंकि आम आदमी का एक वोट बहुत किमती होता है और सरकार बनाने में महत्व रखता  है। हम सबका एक वोट एक अच्छा प्रतिनिधि भी चुन सकता है। इसलिए भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने मत का प्रयोग सोच-समझकर करना चाहिए और ऐसी सरकार या प्रतिनिधि चुनने के लिए करना चाहिए, जो कि देश के विकास और तरक्की के पथ पर ले जा सकें। भारत देश की 65 प्रतिशत आबादी युवाओं की है, इसलिए देश के प्रत्येक चुनाव में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करनी चाहिए और ऐसी सरकारें चुननी चाहिए, जो देश के विकास के बारे में सोचें। ये सिर्फ और सिर्फ हो सकता है हम सबके मतदान करने से। इसके साथ-साथ जिन युवाओ का उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो गया है उन लोगों को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए कहा गया । 

कृषि महाविद्यालय के संजय सोनकर अतिथि शिक्षक पादप रोग विज्ञान ने कहा राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है। इस साल 2024 को 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है । सबसे पहले मतदाता दिवस वर्ष 2011 में तात्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल द्वारा मनाया गया था और उसी साल से राष्ट्रीय मतदाता दिवस को मनाने की शुरुआत भी हुई। 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाने का कारण है कि 25 जनवरी 1950 को भारतीय चुनाव आयोग का गठन हुआ था। भारत आजाद होने के बाद भारत को एक लोकतांत्रिक देश के रूप में स्थापित करने के लिए हर एक नागरिकों को अपने पसंद से सरकार चुनने का अधिकार देश के संविधान में दिया गया यह दिन उन तमाम मतदाताओं को समर्पित है जो अपने कर्तव्य को निभाते हुए निष्पक्षता के साथ वोट देते हैं और देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।  इस कार्यक्रम में दीपक चंद्राकर,कृति यादव, अनुज यादव, तामेश्वर, मंथन मण्डल, अंगद राज बग्गा, मौसमी बछाड़, दिव्यांशु नाग, गरिमा, मुस्कान जागृति समेत 45 स्वयं सेवक और 35 ग्रामीणों ने  भाग लिया ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AWARD;बच्चों के हित में श्रेष्ठ रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को दिया गया मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में एमसीसीआर ट्रस्ट द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से बीते 5 वर्षों से स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं बाल अधिकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान देने वाले पत्रकारों…

    YOGA; मुख्यधारा में लौट रहे पुनर्वासित नक्सलियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, लिया संकल्प

    जगदलपुर, 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कल बस्तर संभाग के शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय परिसर कोण्डागांव में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में देवखरगांव पुनर्वास केंद्र में…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’