NAXALITE;प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर सीएएफ के जवान शहीद, सड़क निर्माण में लगी थी ड्यूटी

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में तोयनार से फरसेगढ़ सड़क निर्माण में ड्यूटी में लगे एक सीएएफ जवान नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर बलिदान हो गए। पुलिस के मुताबिक तोयनार थाना क्षेत्र में तोयनार से फरसेगढ़ सड़क निर्माण में आईएसओ ड्यूटी में लगे सीएएफ 19वीं बटालियन के एक जवान मनोज पुजारी उम्र 26 नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की जद में आकर बलिदान हो गए। बताया गया है कि घटनास्थल तोयनार से चार किलोमीटर दूर फरसेगढ़ की ओर मोडमेड जंगल की है।

पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के तोयनार से फरसेगढ़ के बीच मोरमेड गांव के जंगल में प्रेशर बम की चपेट में आकर सीएएफ 19वीं बटालियन का जवान मनोज पुजारी (26) शहीद हो गया है. उन्होंने बताया कि तोयनार से फरसेगढ़ के बीच बन रही सड़क की सुरक्षा के लिए सीएएफ के दल को गश्त पर रवाना किया गया था. दल जब तोयनार से फरसेगढ़ की ओर चार किलोमीटर दूर मोरमेड गांव के जंगल में था तब सुरक्षाबल के जवान मनोज का पैर प्रेशर बम के ऊपर चला गया. इससे बम में विस्फोट हो गया और वह शहीद हो गया.

विकास कार्यों की सुरक्षा में तैनात था जवान

अधिकारियों ने बताया कि जवान के शव को जंगल से बाहर निकाला जा रहा है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने वाले कार्यों की सुरक्षा के लिए तैनात जवानों को निशाना बनाना माओवादियों का कायरतापूर्ण कृत्य है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सुरक्षाबलों के जवानों को निशाना बनाने के लिए माओवादी जंगलों और पगडंडियों में प्रेशर बम लगा देते हैं.  प्रेशर बम विस्फोट की घटना में कई जवान शहीद हो गए हैं, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं.

  • Related Posts

    CRIME; दुकान में घुसाई कार, नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने मचाया हंगामा,थाने से गाड़ी लेकर फरार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के कोरबा जिले में शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इतवारी बाजार में जमकर हंगामा देखने को मिला, जहां नशे में धुत पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने अपनी कार…

    CRIME; अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 51 लाख की गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    जगदलपुर, बस्तर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपने अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है. थाना बोधघाट पुलिस ने घेराबंदी कर एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?