WATER CRISIS;गर्मी बढते ही निस्तारी जल संकट गहराने लगा, तालाबों को भरने गंगरेल का पट खोलने ज्ञापन

रायपुर, गर्मी बढ़ने के साथ – साथ ग्रामीण इलाकों में निस्तारी पानी का संकट गहराने लगा है । तालाब सूख चले हैं और भूगर्भीय जल स्त्रोत गिरने से ट्यूबवेलों / हेडपंपो ने पेयजल की भी समस्या खड़ी करना शुरू कर दिया है । इसके  परिपेक्ष्य में महानदी मुख्य नहर पर चल रहे रेलवे क्रासिंग निर्माण कार्य को रूकवा गंगरेल का पट खोल प्राथमिकता के आधार पर तालाबों को भरने पानी देने की मांग मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व मुख्य सचिव विकासशील को मेल से ज्ञापन भेज की गयी है।

साथ ही क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल को‌ भी ज्ञापन की प्रति भेज संसदीय क्षेत्र के ग्रामों में निस्तारी पानी की समस्या के मद्देनजर इस संबंध में अविलंब आवश्यक पहल का आग्रह किया गया है । रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे भूपेन्द्र शर्मा ने प्रेषित ज्ञापन में जानकारी दी है कि बैशाख व जेठ मास में भीषण गर्मी पड़ती है और बैशाख माह शुरू होने में महज 02 दिन बाकी है । गहराते निस्तारी पानी व भूगर्भीय जल स्त्रोत के नीचे चले जाने की वजह से बढ़ रहे पेयजल की संकट के मद्देनजर अविलंब गंगरेल का पट खुलवा तालाबों को भरवाने का आग्रह किया गया है ताकि निस्तारी पानी की समस्या दूर होने के साथ – साथ भूगर्भीय जल स्त्रोत बढ़ने से पेयजल की समस्या भी कमतर हो सके । ज्ञापन में महानदी मुख्य नहर पर चल रहे रेलवे क्रासिंग निर्माण कार्य को फिलहाल रूकवा प्राथमिकता के आधार पर निस्तारी पानी दिलवाने का आग्रह किया गया है ।  बंगोली सिंचाई उपसंभाग के अधीन आने वाले सिंचाई पंचायतों के अध्यक्ष रहे  थानसिंह साहू , गोविंद चंद्राकर , चिंताराम वर्मा , प्रहलाद चंद्राकर , मनमोहन गुप्ता , भारतेन्दु ‌साहू , धनीराम साहू , हिरेश चंद्राकर , तुलाराम चन्द्राकार आदि ने भी तालाबों को भरने अविलंब गंगरेल से पानी देने की मांग की है । 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MINING; महानदी किनारे समोदा में अवैध रेत भंडार पकडाया, रेत खनन करने वाले की तलाश जारी

    1740 घनमीटर रेत जप्त, दो हाइवा भी जब्त रायपुर, प्रदेश में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।…

    MINING; महानदी के रेत खनन माफिया पर शिकंजा कसने लगा ,नाकेबंदी में 14 ओवरलोड हाइवा जब्त

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी महानदी से अवैध रुप से खनन कर अवैध कमाई में जुटे रेत माफियाओं के खिलाफ रायपुर खनिज विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…