WEATHER; भुवनेश्वर में पारा 43 के पार… कई जिलों में लू की चेतावनी, 11 से 3 बजे तक काम नहीं करेंगे श्रमिक

भुवनेश्वर, ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आज इस वर्ष का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। भुवनेश्वर में आज तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।राजधानी में आसमान से बरस रही अग्निवर्षा से दिन तमाम राजधानी वासी छटपट नजर आए। दोपहर के समय सड़कें विरान हो गई।

मौसम विभाग केन्द्र से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के 25 शहरों में तापमान आज 40 डिसे के ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। पारलाखेमुंडी में 42.6 डिसे, तालचेर में 42.1 डिसे, मालकानगिरी, बौद्ध में 42.2 डिसे, अनुगुल में 42.1 डिसे, बलांगीर, टिटिलागड़, नायगड़ में 42 डिसे तथा कटक में 40.6 डिसे तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

श्रम एवं कर्मचारी राज्य बीमा विभाग ने जारी किए निर्देश

प्रदेश में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए श्रम एवं कर्मचारी राज्य बीमा विभाग ने पूर्वाह्न 11 से 3 बजे तक श्रमिकों से काम नहीं कराने के लिए निर्देश जारी किया है। विभाग ने इसके लिए सभी राजस्व आयुक्त, सभी जिला के जिलाधीश एवं राज्य श्रम अधिकारी को जरूरी कदम उठाने के लिए निर्देश जारी किया है।

यह निर्देशनामा आज से 15 जून तक के लिए जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट पर गौर करें तो ओडिशा के तटीय जिलों से लेकर उपनगरों तक हर जगह चिलचिलाती धूप से आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।आज राजधानी में स्थिति अनियंत्रित हो गई।

भुवनेश्वर का अधिकतम तापमान

सुबह 11.30 बजे तक भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज पहुंच गया था। बढ़ते तापमान के साथ भुवनेश्वर में आर्द्रता लगभग 45 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कहा है कि सुबह वायुमंडल के निचले हिस्से में हवा का संचार पश्चिम दिशा से और अब उत्तर-पश्चिम दिशा से हो रहा है, जिसके कारण तापमान बढ़ रहा है और जमीन गर्म हो रही है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा है कि शनिवार को भी लू का असर काफी अधिक रहेगा, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।अधिकांश जिलों में रात के समय उमस भरी गर्मी लोगों के लिए मुसीबत का कारण बनेगा।बालेश्वर,भद्रक, जाजपुर, कटक, खुर्दा और नयागढ़ जिलों के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है। परिस्थिति को देखते हुए क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने प्रदेश के 14 शहरों के लिए छह अप्रैल तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। साथ ही राज्य में रात में गर्म स्थिति बनी रहेगी।

लोगों को घरों से बाहर निकलने को किया मना

मौसम विभाग ने छोटे बच्चे, बुजुर्ग, बीमार लोगों और गर्भवती महिलाओं को गर्मी में बाहर निकलने से मना किया गया है। वहीं 7 अप्रैल से प्रदेश के अधिकांश जिलों में वर्षा की संभावना जतायी है। विभाग ने कुछ जिलों में 7 से 11 सेंटीमीटर बारिश की संभावना जताई है। पश्चिम चक्रवात के प्रभाव में बनी निम्न दबाव प्रणाली के परिणामस्वरूप 7 अप्रैल से 9 अप्रैल, 2024 तक ओलावृष्टि की संभावना है।इसके साथ ही मौसम केंद्र ने हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जाने की संभावना जताई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TIGER; दुनिया में पहली बार एक साथ दिखे ‘ब्लैक टाइगर’, कैमरा देखते ही ‘शावकों’ ने दिया ऐसा पोज

    भुवनेश्वर, दुनिया में ‘दुर्लभ ब्लैक टाइगर’ की एक तस्वीर ने सबको रोमांचित कर रखा है। जंगल में बाघिन के साथ घूमते तीन काले बाघ शावकों की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल…

    IRAN WAR; ईरान-इजरायल युद्ध के बाद भारत अलर्ट, भारतीयों को तुरंत देश छोड़ने को कहा

    नईदिल्ली, एजेंसी, पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं. अप्रैल में लागू हुए युद्धविराम के बाद पहली बार ईरान ने सीधे इजराइल पर मिसाइलों की बौछार…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’