WEATHER; 30 मई तक धूप में घर से बाहर न निकलें, रायपुर,बिलासपुर और दुर्ग में लू का अलर्ट, दोपहर के तापमान में होगी बढ़ोतरी

रायपुर,  पूरा प्रदेश अब भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है तथा दिन में तपती धूप और गर्म हवाओं के साथ ही रात भी गर्माने लगी है, साथ ही कुछ क्षेत्रों में तो लू भी चलने लगी है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मंगलवार 28 मई से गुरुवार 30 मई तक रायपुर संभाग, बिलासपुर संभाग और दुर्ग संभाग के कुछ क्षेत्रों में लू चल सकती है।

लोगों को लू से बचने के उपाय करने चाहिए। ठंडे स्थानों पर रहने के साथ ही दोपहर में निकलते हुए मुंह, नाक,कान व शरीर अच्छी तरह से ढंकने चाहिए,साथ ही पानी का प्रयोग अधिक से अधिक करें। सोमवार को प्रदेश भर में बेमेतरा सर्वाधिक गर्म रहा, एडब्ल्यूएस बेमेतरा का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश भर में अब गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। अब दिन के साथ ही रात के वक्त भी तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। प्रदेश के बहुत से क्षेत्रों में तो सोमवार को भी लू के हालात रहे,हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है। इस वर्ष जबरदस्त गर्मी को देखते हुए बारिश भी ज्यादा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष ज्यादा बारिश होगी।

चक्रवात रिमल उत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ते हुए बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग, मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग तथा उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में मानसूनी गतिविधि शुरू हो गई है। साथ ही प्रबल चक्रवात रिमल उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर 7 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    तेहरान, मिडिल ईस्ट में जारी जंग और खतरनाक होती जा रही है. शनिवार को ईरान पर अमेरिका ने हमला किया था. अब खबर आ रही है कि हमले की आशंका…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?