POLITICS; ब्राह्मण 4 बच्चे पैदा करें, मिलेगा 1 लाख का इनाम… क्या बोल गए CM मोहन के मंत्री !

इंदौर,  मध्य प्रदेश में राज्य मंत्री के दर्जा प्राप्त ब्राह्मण समाज के परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया ने अजीब बयान दे डाला. उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के नव विवाहित जोड़े यदि 4 बच्चे पैदा करते हैं, तो हम उन्हें एक लाख रुपए का इनाम देंगे. उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के युवाओं को कम से कम 4 बच्चे तो पैदा करने ही चाहिए. वरना विधर्मी लोग देश पर कब्जा कर सकते हैं. उनके इस बयान से सियासी खींचतान शुरू हो गई, कांग्रेस ने विरोध जताया. तो खुद की पार्टी बीजेपी ने राजोरिया के इस बयान से किनारा कर लिया.

मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक, रविवार को इंदौर में आयोजित सनाढ्य ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन के दौरान परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया ने कहा कि, विधर्मियों की संख्या बढ़ रही है. क्योंकि हमने काफी हद तक अपने परिवारों पर ध्यान देना बंद कर दिया है. मुझे युवाओं से बहुत उम्मीदें हैं. हम बुजुर्ग लोगों से ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते. युवा ध्यान से सुनिए, आप भावी पीढ़ी की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं, लेकिन आजकल के युवा जिंदगी में सेटल होने के बाद एक बच्चा करके रुक जाते हैं. वो ज्यादा बच्चे नहीं चाहते. इससे आने वाले समय में समस्याएं हो सकती हैं. मैं आपसे अपील करता हूं आपके पास कम से कम 4 संतानें तो होनी ही चाहिए.”

नेता विष्णु राजोरिया ने कहा कि, युवा अक्सर कहते हैं कि पढ़ाई महंगी हो गइ है, लेकिन मैं आपसे एक गुजारिश करता हूं. आप इस महंगाई में किसी तरह गुजारा करो, लेकिन बच्चे पैदा करने में पीछे मत रहना. नहीं तो विधर्मी इस देश पर कब्जा कर लेंगे. बता दें कि इस बयान के बाद सियासी खिंचतान शुरू हो गई. कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने कहा कि राजोरिया को अपनी बातों पर दोबारा से विचार करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि वह एक विद्वान व्यक्ति हैं. मेरे दोस्त भी हैं. मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि जनसंख्या वृद्धि आज दुनिया की बड़ी समस्याओं में से एक है. जितने कम बच्चे होंगे, उनकी शिक्षा सुनिश्चित करना उतना ही आसान होगा.

बता दें कि, विष्णु राजोरिया के बयान ने उनकी खुद की पार्टी ने किनारा कर लिया. बीजेपी की तरफ से कहा गया कि, बीजेपी सरकार नियमों और संविधान के मुताबिक काम करती है. सरकार का मानना है कि कम या ज्यादा बच्चे पैदा करना माता-पिता का फैसला होता है. पार्टी के इससे कोइ लेना-देना नहीं है.

  • Related Posts

    POLITICS; वर्तमान और पूर्व सांसदों-विधायकों पर 4 हजार से ज्यादा केस, कैसे साफ होगी राजनीति?

     नईदिल्ली, भारत के मौजूदा और पूर्व सांसद-विधायकों के खिलाफ 4,000 से अधिक आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें से 519 मामलों की सुनवाई 10 साल से ज्यादा समय से चल रही…

    POLITICS; दिल्ली पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR

     नईदिल्ली, दि‍ल्‍ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान पुल‍िस ने पैलेट गन का इस्‍तेमाल किया था. इस तरह के आरोप राहुल गांधी लगा रहे हैं. जबकि…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार