GAME; पूजा ने वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल ब्रॉन्ज एथलेटिक मीट में 1500 मीटर दौड़ का जीता स्वर्णपदक

भुबनेश्वर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की एथलीट और बिलासपुर रेल मंडल में टिकट कलेक्टर सह वाणिज्य लिपिक के पद पर पदस्थ पूजा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक और स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की है। 10 अगस्त को भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल ब्रॉन्ज एथलेटिक मीट में महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच पूजा ने अपनी अद्वितीय गति और स्टैमिना का प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाया और देश के साथ-साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भी गौरव बढ़ाया। पूजा इससे पहले भी एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप और ताइवान ओपन एथलेटिक्स मीट में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत चुकी हैं तथा लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी श्रेष्ठता साबित कर रही हैं। उनकी इस जीत पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, खेल संघ के पदाधिकारी और साथी खिलाड़ियों ने गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  • Related Posts

    IPL 2026; पहला मुकाबला 28 मार्च को RCB और SRH के बीच खेला जाएगा, 12 अप्रैल तक के मैचों का शेड्यूल जारी

    नईदिल्ली, क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है, दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 19 वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.…

    CRICKET; जीत और जीत का जश्न …

    हिंदुस्तान की क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार टी ट्वेंटी टूर्नामेंट का विश्वकप अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत लिया। 2024 में रोहित शर्मा और 2026 में सूर्य कुमार…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां