अमित शाह का छत्‍तीसगढ़ प्रवास रद्द, ओम माथुर आज और मनसुख मंडाविया 15 को आएंगे

रायपुर, चुनावी वर्ष में छत्तीसगढ़ भाजपा में शीर्ष नेताओं का आने-जाने का दौर जारी है। इस बीच 14 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर में संभावित दौरा फिलहाल रद हो गया है। वहीं शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर रायपुर पहुंच रहे हैं। इसके बाद शनिवार को सह प्रभारी नितिन नबीन आएंगे और रविवार को प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया रविवार को रायपुर आएंगेरायपुर, चुनावी वर्ष में छत्तीसगढ़ भाजपा में शीर्ष नेताओं का आने-जाने का दौर जारी है। इस बीच 14 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर में संभावित दौरा फिलहाल रद हो गया है। वहीं शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर रायपुर पहुंच रहे हैं। इसके बाद शनिवार को सह प्रभारी नितिन नबीन आएंगे और रविवार को प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया रविवार को रायपुर आएंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश प्रभारी माथुर बतौर चुनाव प्रभारी रविवार को प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। इस बैठक में सह चुनाव प्रभारी मंडाविया भी शामिल होंगे। चुनाव प्रभारी बनने के बाद पहली बार द्वय नेता बड़ी बैठक लेंगे। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया जाएगा। बैठक में घोषणा पत्र समिति के सदस्यों से भी चर्चा होगी।

रायपुर, चुनावी वर्ष में छत्तीसगढ़ भाजपा में शीर्ष नेताओं का आने-जाने का दौर जारी है। इस बीच 14 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर में संभावित दौरा फिलहाल रद हो गया है। वहीं शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर रायपुर पहुंच रहे हैं। इसके बाद शनिवार को सह प्रभारी नितिन नबीन आएंगे और रविवार को प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया रविवार को रायपुर आएंगे।

पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश प्रभारी माथुर बतौर चुनाव प्रभारी रविवार को प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। इस बैठक में सह चुनाव प्रभारी मंडाविया भी शामिल होंगे। चुनाव प्रभारी बनने के बाद पहली बार द्वय नेता बड़ी बैठक लेंगे। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया जाएगा। बैठक में घोषणा पत्र समिति के सदस्यों से भी चर्चा होगी।

पार्टी सूत्रों की मानें तो पांच व छह जुलाई को रायपुर प्रवास के दौरान शाह ने प्रदेश के नेताओं को होमवर्क दिया था। उन्होंने प्रदेश भाजपा प्रभारी माथुर और सह प्रभारी नितिन नबीन को एक प्रारूप दिया था। इस प्रारूप के आधार पर हर विधानसभा की जानकारी को एकत्रित करने को कहा गया था। इसी विधानसभावार रिपोर्ट पर शाह दोबारा मंथन करने आएंगे। फिलहाल शाह का दौरा टलने से प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों को उनके दिए गए टास्क पर काम करने का और मौका मिल गया है।

  • Related Posts

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    POLITICS; अफीम की खेती और गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान

    जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद, कानून व्यवस्था, महंगाई और गैस संकट को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद खत्म करने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां