छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभाग में बड़ा फेरबदल; सिंहदेव को ऊर्जा, रविंद्र चौबे को स्कूल शिक्षा,ताम्रध्वज को कृषि और मरकाम को ST,SC,OBC और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मिला

रायपुर, छत्तीसगढ़ में मंत्रियों का विभाग बदला जा रहा है। अधिसूचना जारी होने से पहले सूत्रों के हवाले से बड़ी अपडेट सामने आई है। जानकारी के मुताबिक डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को ऊर्जा विभाग का प्रभार दिया जा रहा है। इससे पहले ये विभाग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास था।

इसी तरह मंत्री ताम्रध्वज साहू को कृषि मंत्रालय को दिया गया है। जबकि स्कूल शिक्षा और सहकारिता की जिम्मेदारी रविन्द्र चौबे संभालेंगे। मोहन मरकाम को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यक कल्याण विभाग सौंपा जा रहा है।

प्रेमसाय सिंह टेकाम को कैबिनेट मंत्री का दर्जा:राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष बनाए गए

प्रेमसाय सिंह टेकाम को राज्य योजना आयोग का अध्यक्ष बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मरकाम के शपथ ग्रहण के बाद सीएम हाउस में मंत्रियों की एक बैठक रखी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये बैठक ली है, जिसमें मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर, गुरु रूद्रकुमार, शिव डहरिया और कवासी लखमा मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि विभागों के फेरबदल को लेकर मुख्य रूप से चर्चा हुई है। सूत्रों के मुताबिक मंत्री रविन्द्र चौबे के स्वास्थ्यगत कारणों की वजह से उनकी जिम्मेदारी कम की जा सकती है और ताम्रध्वज साहू को कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

डिप्टी CM और अमरजीत नहीं पहुंचे
जानकारी के मुबातिक डिप्टी CM टीएस सिंहदेव और मंत्री अमरजीत भगत इस वक्त राजधानी से बाहर हैं, इसलिए दोनों ही इस बैठक में शामिल नहीं हुए हालांकि दोनों को बैठक में हुए फैसले की सूचना भेज दी गई है। जानकारी के मुताबिक मंत्रियों के नए विभागों को लेकर शाम तक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

ताम्रध्वज ने कहा राजभवन चिट्ठी भेजी जा चुकी है
सीएम हाउस में हुई बैठक के बाद ताम्रध्वज साहू ने बताया कि सीएम हाउस से चिट्ठी राजभवन भेजी जा चुकी है कि मोहन मरकाम को क्या विभाग मिलेगा। हालांकि खुद को कृषि विभाग मिलने के सवाल को ताम्रध्वज ने ये कहकर टाल दिया कि आपके मुंह में घी शक्कर।

  • Related Posts

    POLITICS; नकटी तोडफोड मामले में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने कहा – कार्रवाई पूरी तरह अवैधानिक, न्याय के लिए पीड़ितों के साथ कोर्ट जाएगी कांग्रेस

     रायपुर, नकटी गांव को लेकर कांग्रेस के पांच विधायकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। इस मामले में पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने कहा, नकटी में गरीबों…

    POLITICS; नकटी गांव बेदखली विवाद में सांसद बृजमोहन बोले– रात के अंधेरे में तोड़फोड़ करने वाले माफ करने लायक नहीं

     रायपुर, नकटी गांव में बेदखली की कार्रवाई को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस बीच सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा है कि रात…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’