आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को बढ़ा मानदेय 01 अप्रैल से; आदेश जारी

0अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 10 हजार रूपए, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 7500 रूपए और सहायिकाओं को मिलेंगे 5 हजार रूपए

रायपुर, महिला एवं बाल विकास विभाग के इन्द्रावती भवन, नया रायपुर स्थित संचालनालय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त मानदेय में बढ़ोत्तरी का आदेश जारी कर दिया गया है। बढ़ा हुआ मानदेय एक अप्रैल 2023 से दिया जाएगा। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार रूपए, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 7500 रूपए और सहायिकाओं को 5 हजार रूपए मिलेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस वर्ष प्रस्तुत 2023-24 के बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांगों को पूरा करते हुए उनके मानदेय में बढ़ोत्तरी की घोषणा की थी। इस तारतम्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 12 मई को सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी और परियोजना अधिकारियों को बढ़ा हुआ अतिरिक्त मानदेय देने का आदेश जारी कर दिया है। 

राज्य सरकार ने बजट 2023-24 में महिलाओं तथा बच्चों के पोषण एवं टीकाकरण हेतु प्रदेश भर में संचालित 46 हजार 660 आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली मासिक मानदेय की राशि 6 हजार 500 रूपए प्रति माह से बढ़ाकर 10 हजार रूपए किया है। इसी तरह आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 3 हजार 250 रूपए से बढ़ाकर 5 हजार और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4 हजार 500 रूपए से बढ़ाकर 7 हजार 500 रूपए प्रति माह करने का प्रावधान बजट में किया था।

  • Related Posts

    GOVT; महतारी वंदन योजना में फिर से जुड़ेंगे नाम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा- बस्तर से होगी शुरुआत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी है. महतारी वंदन योजना का पोर्टल फिर से खुलने जा रहा है. लंबे वक्त से रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खुलने का इंतजार वाली…

    TIGER; उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक से वन अमला गदगद निगरानी बढाने की कवायद

    रायपुर, उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के लिए ऐतिहासिक खबर सामने आई है। हाल में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए कैमरा ट्रैप में एक बाघिन की तस्वीरें और वीडियो लगातार कैद…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’