आफिस से 20 लाख का सामान व नकदी पार करने वाले नौ गिरफ्तार, मुख्य सरगना चंद्रभूषण फरार

रायपुर, पंडरी थाना क्षेत्र में ट्रेडिंग कंपनी के आफिस में 20 लाख की चोरी करने वाले नौ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 14 लाख रुपये नकदी रकम और लैपटाप जब्त किया गया है। वहीं मुख्य आरोपी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिंटू सहित तीन आरोपित फरार हैं। चिंटू ने चोरी की पूरी साजिश रची थी।

वह वहीं काम करता था। जिनकी तलाश की जा रही है। सभी आरोपी रायगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने चंद्रकांत निषाद उर्फ चंदू, अजय मेहर, विवेक दर्शन, गुलाब राम डनसेना, राकेश कुमार झरिया उर्फ गोलू, लोकेश कुमार झरिया, नवीन यादव, ईश्वर डनसेना और ऋषि कुमार डनसेना उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है।

पंडरी थाने में प्रिंसु धानुका निवासी कर्षण हेरीटेज दलदल सिवनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। वह ट्रेडिंग काम करता है। जिसका आफिस अशोका रतन बिल्डिंग में है। जहां चार स्टाफ काम करते हैं। 28 मई की शाम करीब छह बजे कुछ अज्ञात लोग आफिस आए और आफिस में काम करने वाले चिंटू से बात चीत कर रहे थे। कुछ देर बाद चिंटू के साथ वह सभी लोग आफिस से चले गए। एक स्टाफ सोमेंद्र ने फोन कर घटना के बारे मे जानकारी दी।

आफिस जाकर देखा तो तीन लेपटाप कीमत करीब एक लाख 20 हजार रुपये, चार मोबाइल कीमत करीब 40 हजार रुपये और नकदी रकम लगभग 20 लाख रुपये को लेकर चिंटू के साथ उसके दोस्त चोरी कर ले गए थे। प्रार्थी ने चिंटू की तलाश की लेकिन वह घटना के दिन से फरार है। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने पतासाजी शुरू की। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों की जांच की गई।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपियों के रायगढ़ में उपस्थिती के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा रायगढ़ रवाना होकर घटना में संलिप्त रायगढ़ निवासी नौ आरोपितों को पकड़ा। सभी आरोपितों को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा चोरी का मास्टरमाइंड चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिंटू को बताया।

  • Related Posts

    PROTEST; बस्तर में पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश,संभाग के सात जिलों के पत्रकारों ने दिया मौन धरना

    जगदलपुर, बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में एक विवादित मामले को लेकर सोमवार को बस्तर संभाग के पत्रकारों ने आक्रोश जाहिर करते हुए मौन धरना दिया. पत्रकार साथी की गिरफ्तारी को लेकर…

    EXAM; बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले को संज्ञान में लेते हुए एफ आई आर दर्ज, जांच प्रारंभ

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को कक्षा 12 वीं की हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस संबंध में मण्डल को…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां