आरटीओ में नई व्यवस्था; ’लाइसेंस-आरसी बनते ही व्हाट्सअप पर मिल जाएगी सूचना’

0’तुंहर सरकार तुंहर दुआर’ में एस एम एस के साथ-साथ व्हाट्सअप पर भी मिलेगी आवेदन पर प्रगति की जानकारी

रायपुर, परिवहन सेवाओं को पारदर्शी बनाने आरटीओ ने नई व्यवस्था बनाई है। अब आरसी और लाइसेंस प्रिंट होने की जानकारी वाहन मालिकों को सीधे उनके वाट्सअप पर भी भेज दी जाएगी। नई व्यवस्था के तहत घर बैठे ही आरसी- लाइसेंस नंबर, आवेदक के नाम के साथ ट्रैकिंग नंबर और आरसी- लाइसेंस प्रिंट कब हुआ और उसे कब भेजा गया यह सभी जानकारी वाट्सअप मैसेज से मिल जाएगी।
परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ योजना में यह नयी सुविधा जोड़ दी गई है। जून 2021 से अब तक 19 लाख 28 हजार 916 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। इनमें 13 लाख 14 हजार 768 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा 6 लाख 14 हजार 148 ड्राइविंग लायसेंस शामिल हैं।


परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा ने बताया कि अब एसएमएस के साथ-साथ वाट्सअप में भी मैसेज भेजना शुरू किया है। पहले एसएमएस के जरिए संक्षिप्त में जानकारी होती थी, जिसमें केवल आरसी- लाइसेंस नंबर के साथ ट्रैकिंग नंबर की जानकारी होती थी। नाम का उल्लेख भी नहीं होता था। अब ज्यादातर लोग वाट्सअप का उपयोग करने लगें हैं, ऐसे में आरसी प्रिंट के दौरान ही आरटीओ आवेदक के नंबर पर अब वाट्सअप करेगा। आवेदक चाहे तो घर बैठेmParivahan वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आरसी- लाइसेंस डाउनलोड भी  कर सकता है।
समय पर नहीं पहुंचा तो हेल्पलाइन पर सीधे शिकायत-
आरसी प्रिंट होने के बाद बाद स्पीड पोस्ट के जरिए सप्ताहभर के भीतर अगर आरसी नहीं मिला तो परिवहन विभाग विभाग द्वारा जारिए किए हेल्पलाइन नंबर +91-7580808030  पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर पर अवकाश दिवस को छोड़कर सुबह 10 से 5:30 तक आरसी- लाइसेंस के पहुंचने संबधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। समस्या और शिकायतों का भी समाधान मिलेगा।

  • Related Posts

    LIQUOR;शराब के धंधे में ईमानदारी की कवायद, ओवररेटिंग रोकने सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू, अब यहां नगदी में नहीं मिलेगी शराब

    रायपुर. ओवररेटिंग रोकने की कवायद पर छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. राज्य सरकार ने शराब बेचने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इसका सीधा प्रभाव ग्राहकों पर पड़ने…

    TOURISM; छत्तीसगढ पर्यटन को ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान,राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें इंडियन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व