इंदौर में कांग्रेस नेता के भाई जमीन कारोबारी सुरेंद्र संघवी के ठिकानों पर ईडी का छापा

 इंदौर, एजेंसी, कांग्रेस नेता पंकज संघवी के बड़े भाई सुरेंद्र संघवी उर्फ टीनू के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी जांच के लिए पहुंचे हैं। गुरुवार सुबह से कार्रवाई शुरू हुई। सूत्रों के अनुसार, कनाड़िया रोड स्थित संघवी के घर पर भोपाल और दिल्ली ईडी टीम के अधिकारी जांच में जुटे हैं। संघवी जमीन के कारोबार से जुड़े हैं।

माना जा रहा है जमीन के कारोबार में मनी लांड्रिंग के सबूत मिलने के बाद ईडी इस जांच में शामिल हुआ है और सबूत इकट्टे करने संघवी के घर पहुंचा है। सुरेंद्र संघवी के भाई पंकज संघवी कांग्रेस से जुड़े हैं। इंदौर से वे कांग्रेस के टिकट पर सांसद और महापौर का चुनाव भी लड़ चुके हैं। शहर में तमाम कालोनियां सुरेंद्र संघवी द्वारा काटी गई हैं।

भूमाफिया निशाने पर

सूत्रों के अनुसार ईडी की ताजा कार्रवाई जमीन के काले कारोबार से जुड़ी बताई जा रही है। ईडी की टीमें शहर के कुछ अन्य जमीन कारोबारियों के ठिकाने पर भी पहुंची है। इसमें दीपक जैन मद्दा और मनीष शाहरा का नाम भी सामने आ रहा है। इनमें से कुछ लोगों के नाम प्रशासन की भूमाफियाओं की सूची में भी शामिल रहे हैं। माना जा रहा है कि जमीन के खेल में काले धन की लिंक और मनी लांड्रिंग के सबूत मिलने पर ईडी ने कार्रवाई शुरू की है।

  • Related Posts

    ACTION; अफीम की खेती के आरोपी-विनायक के भाई की दुकान ढही,32 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा था

    रायपुर, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले में अफीम उगाने वाले बीजेपी नेता विनायक के भाई के अवैध दुकान पर बुलडोजर चला। बृजेश ताम्रकार ने गांव की 32 डिसमिल जमीन पर अवैध…

    CRIME; बलरामपुर में 5 एकड़ खेत में मिली अफीम की फसल, झारखंड के लोग कर रहे थे खेती

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद अब सरगुजा के बलरामपुर में भी अफीम की खेती पकड़ाई है। मंगलवार (10 मार्च) को त्रिपुरी के…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?