कन्याभोज के बहाने अगवा की गई बच्चियां बरामद; कोई न पहचाने इसलिए सिर मुंडवा दिया, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल, पीरगेट माता मंदिर से शनिवार सुबह अगवा हुईं दोनों बच्चियों को सोमवार रात क्राइम बांच की टीम ने कोलार से बरामद कर लिया। आरोपी बच्चियों को शहर से बाहर निकालने की तैयारी में थे, इसलिए पहचान छिपाने के लिए दोनों का सिर मुंडवाकर गंजा कर दिया था। पुलिस ने बच्चियों को अगवा करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। ये हरियाणा और केरल के रहने वाले हैं। इनमें से एक दंपती हरियाणा का है, जो इस गिरोह को चला रहा था। महिला के साथ उसके भाई-बहन भी काम करते थे, जो बच्चियों को बाहर भेजने का काम करते थे। पुलिस ने इनके पास से 50 लाख की एक विदेशी ब्रांड की कार भी बरामद की है। आरोपी करीब छह माह से शहर में थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

चार टीमें लगातार कर रही थीं तलाश

पुलिस के अनुसार, दोनों सगी बहनों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच, साइबर क्राइम, कोतवाली और हनुमानगंज थाने की टीम लगातार काम कर रही थी। पुलिस 155 सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगालने के बाद रूट मैप बनाकर तलाश कर रही थी। इसी रूट मैप की मदद से टीम कोलार की कवर्ड कैंपस इंग्लिश विला कालोनी पहुंची। यहां हरियाणा निवासी निशांत (35), उसकी पत्नी अर्चना सिंह (32) रह रहे थे। अर्चना अपने तीन बच्चों 15 साल की लड़की और तीन साल और ढाई माह के दो बेटों के साथ रह रही थी। इनके साथ अर्चना की बहन मुस्कान और भाई सूरज भी रहता था। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी निशांत 12 तक पढ़ा है। पति-पत्नी दोनों 50 लाख की विदेशी ब्रांड की कार से रैकी किया करते थे।

साढ़े सात हजार में किराये पर लिया था कमरा

आरोपितों ने साढ़े सात हजार रुपये में रूपेश सोनी का मकान किराये पर ले रखा था। ये यहां करीब सात माह से रह रहे थे। ये सभी यहां क्यों रह रहे थे और अभी तक कितने बच्चों को अगवा किया, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है।

यह है मामला

बता दें कि रतलाम निवासी मुकेश आदिवासी एक महीने पहले ही पत्नी लक्ष्मी, बेटी काजल (8), बेटा संदीप और बेटी सोना और 11 महीने की बेटी दीपावली के साथ लालघाटी के बरेला गांव में रहने आया था। वह रिश्तेदार के घर पर रहकर मजदूरी कर रहा था। शनिवार सुबह मुकेश की पत्नी माता मंदिर में बैठी थी। इसी दौरान उसके पास दो महिलाएं आईं और कन्या भोज के नाम पर काजल और दीपावली को अपने साथ ले गईं। जब काफी देर महिलाएं बच्चियों को लेकर नहीं आईं तो पुलिस में इसकी शिकायत की गई।

मानव तस्करी से जुडे़ हो सकते हैं तार

क्राइम ब्रांच की डीसीपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि पूरा मामला शुरुआती जांच में है। अभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। इन्होंने बच्चियों की पहचान छिपाने के लिए उनके बाल मुंडवा दिए थे। पूरे मामले को मानव तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह गिरोह पहले भी बच्चों को अगवा करने के मामले में दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FIR; केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और खरीददार के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मोहारा धान उपार्जन केंद्र में 30 लाख के गबन का खुलासा

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के सेवा सहकारी समिति मोहारा में धान गबन और अवैध परिवहन का बड़ा मामला उजागर हुआ है। प्रशासन की आकस्मिक जांच में 995.68 क्विंटल धान…

    MURDER; एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बेटा ही निकला मुख्य आरोपी, संपत्ति विवाद में पिता-पुत्र ने रची थी साजिश

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के भवंतरा गांव में चार लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच के बाद सामने आया है कि इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…