चावल घोटाले की जांच में ED का खुलासा; मार्कफेड के पूर्व MD और राइस मिलर्स के घरों में मिले नकदी और कागजात

रायपुर, प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में प्रदेश के दर्जन भर राइस मिलर्स के ठिकानों पर छापेमारी की थी। मार्कफेड के पूर्व एमडी के घर जाकर भी अधिकारियों ने जांच की थी। कार्रवाई को लेकर अब ED ने खुलासा किया है।

ED ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा है- 20-21 अक्टूबर को मार्कफेड के पूर्व MD, छत्तीसगढ़ राइस मिलर संगठन के कोषाध्यक्ष और कुछ सदस्यों, जिला मार्केटिंग ऑफिसर और कुछ राइस मिलर्स और कस्टम मिलिंग से जुड़े हुए लोगों के घर पर जांच की गई।

प्रदेश में हुए चावल घोटाले से जुड़ी इस जांच में सर्चिंग के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और 1.06 करोड़ कैश मिला है। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से मार्कफेड के पूर्व MD के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि चर्चा थी कि रायपुर के ला विस्टा खुशी वाटिका कॉलोनी में पूर्व MD मनोज सोनी के घर में यह छापेमारी की गई थी।

ED ने रायपुर के तिल्दा नेवरा में अमित चावल उद्योग के ठिकानों पर भी ईडी ने दबिश दी थी। कोरबा, दुर्ग और तिल्दा में छापेमारी की गई थी। नान घोटाले से जुड़ी जांच के दावे सामने आए मगर अपनी काईवाई में नान घोटाले का जिक्र ED ने नहीं किया है। ED ने ये भी साफ नहीं किया है कि किस व्यक्ति के पास से क्या मिला है।

दुर्ग में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष और शिक्षा व्यवसायी कैलाश रूंगटा के घर पर भी छापा पड़ा था। कैलाश रूंगटा जिले के पुराने राइस मिलर हैं। व्यवसायी के दुर्ग और भिलाई स्थित ठिकानों पर 20 अक्टूबर की सुबह 2 अलग-अलग टीमें पहुंचीं। कैलाश रूंगटा के दुर्ग स्थित न्यू दीपक नगर में ईडी की टीम पहुंचकर जांच की गई। कोरबा जिले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और व्यवसायी गोपाल मोदी के घर पर छापा पड़ा था। गोपाल मोदी वर्तमान में बीजेपी के जिला कोषाध्यक्ष हैं। वे राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कोरबा शहर में गोपाल मोदी पेट्रोल पंप और चित्रा टॉकीज के मालिक हैं। वे 4 राइस मिल के भी मालिक हैं। उनकी राजनीतिक पकड़ भी अच्छी है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए भी दावेदारी की थी। कोरबा जिले में ही ED ने कटघोरा राइस मिलर्स एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के ठिकानों पर छापा मारा था।

आरोप है कि छत्तीसगढ़ में यह सबसे बड़ा चावल घोटाला है। आरोप है कि 2017 से 2023 के बीच 125 करोड़ रुपये का चावल घोटाला हुआ है। आरोप है कि 12 लाख 50 टन चावल खुले बाजार में बेचा गया है। बता दें कि राइस मिल घोटाले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FIR; केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और खरीददार के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मोहारा धान उपार्जन केंद्र में 30 लाख के गबन का खुलासा

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के सेवा सहकारी समिति मोहारा में धान गबन और अवैध परिवहन का बड़ा मामला उजागर हुआ है। प्रशासन की आकस्मिक जांच में 995.68 क्विंटल धान…

    MURDER; एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बेटा ही निकला मुख्य आरोपी, संपत्ति विवाद में पिता-पुत्र ने रची थी साजिश

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के भवंतरा गांव में चार लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच के बाद सामने आया है कि इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…