जेल भरो आंदोलन दुर्भाग्यजनक, तत्काल नियमितीकरण हो-उत्तम जायसवाल

रायपुर, छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारियों ने आज त्यागपत्र देने के बाद जब अंधकारमय जीवन के लिए जेल भरो आंदोलन किया। हरेली के दिन बड़ी संख्या में महिलाएं अपने हाथों में हथकड़ी पहनने के लिए आगे बढ़ी और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। आंदोलनकारियों की सभा को आम आदमी पार्टी के नेता प्रांतीय सचिव उत्तम जयसवाल एवं जिला सचिव कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने संबोधित किया।

दोनों नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ में संविदा कर्मचारियों को 10 दिन में नियमितीकरण का वादा करने वाली सरकार आंकड़े तक एकत्र नहीं कर पाई। दुखी युवा कर्मियों ने अपने संविदा नौकरी से त्यागपत्र दिया। उसके बाद अंधकारमय जीवन के लिए उन्होंने आज गिरफ्तारी देने का निर्णय लिया। हरेली जैसे छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण त्यौहार में महिलाएं हाथ में हथकड़ी पहनने के लिए आगे बढ़ते रहें। श्री झा ने आरोप लगाया है कि एक तरफ हमारे संविदा कर्मचारी बहनें बेटियां गिरफ्तारी देने के लिए तूता धरना स्थल में बरसते पानी में आगे बढ़ रही थी। दूसरी ओर राज्य सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री,मंत्री, विधायक गेड़ी चढ़ रहे थे, भौरा खेल रहे थे। नाच गान कर रहे थे। बड़े दुखी मन से कहना पड़ रहा है कि वह सिद्धांत छत्तीसगढ़ में लागू हो रहा है कि *रोम जल रहा था नीरो बांसुरी बजा रहे थे*।

ReplyForward
  • Related Posts

    POLITICS; अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति में देरी से पढ़ाई ठप,आंतरिक मूल्यांकन पर संकट, छात्रों का भविष्य अधर में

    डॉ. चरणदास महंत बोले- 1 जुलाई से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद रिक्त पदों पर नहीं हुई अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास…

    POLITICS;डॉ. महंत का आरोप- धर्मेंद्र प्रधान को बचाने विजय शर्मा ने जज के शब्दों का झूठा सहारा लिया

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कल अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जो…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार