ढाई लाख की हार्ले-डेविडसन एक्स440 रोडस्टर बाइक की लॉन्चिंग तारीख कंफर्म;भारत में इस दिन होगी लॉन्च

नईदिल्ली, Harley-Davidson India (हार्ले-डेविडसन इंडिया) ने हाल ही में नई X440 रोडस्टर मोटरसाइकिल को पेश किया। कंपनी की नई पेशकश 4 जुलाई, 2023 को देश में लॉन्च होने वाली है। अमेरिकी मोटरसाइकिल निर्माता ने 2021 में हीरो मोटोकॉर्प के साथ अपनी साझेदारी का एलान किया था और यह पहला उत्पाद है जिसे भारतीय बाजार के लिए दोपहिया दिग्गजों ने मिलकर तैयार किया है। Harley-Davidson X440 को दुनिया भर के कई बाजारों में निर्यात भी किया जाएगा।

Harley-Davidson X440 रोडस्टर बिल्कुल नई पेशकश है जिसे भारत में शुरुआत से डिजाइन और विकसित किया गया है। स्टाइल बड़ी हार्ले मोटरसाइकिलों के हिसाब से है, खासतौर पर XR1200, जिसमें राउंड हेडलैम्प, सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल, फ्लैट हैंडलबार और साइड-स्लंग एग्जॉस्ट हैं । X440 निश्चित रूप से X350 से अलग है जो चीनी बाजार के लिए होगी।

इंजन पावर
Harley-Davidson X 440 (हार्ले-डेविडसन एक्स 440) में एक ऑयल-कूल्ड, 440 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन मिल सकता है। कंपनी ने फिलहाल इस इंजन के पावर और टॉर्क के आंकडों का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इंजन के डिस्प्लेसमेंट को देखते हुए, 25-30 बीएचपी के पावर आंकड़े और 30 एनएम से ज्यादा के टॉर्क आउटपुट की उम्मीद की जा सकती है।

बाइक की पिछली टीजर तस्वीरों से पता चलता है कि इंजन में 8,000 आरपीएम की रेडलाइन होगी, इसलिए यह एक लॉन्ग-स्ट्रोक वाली मोटर हो सकती है। इसका मतलब है कि इंजन को लो और मिड-रेंज ग्रंट के लिए ट्यून किया जाएगा। मोटरसाइकिल फाइनल ड्राइव के लिए चेन ड्राइव का इस्तेमाल कर रही है। ऐसी उम्मीद है कि इंजन को एक मजबूत मिड-रेंज और लो-एंड टॉर्क आउटपुट मिलेगा, जिससे शहर में घूमना आसान हो जाएगा और हाईवे पर 100 से ऊपर की स्पीड होगी।ब्रेकिंग-सस्पेंशन, फीचर्स
मोटरसाइकिल में ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दी गई हैं। इसमें डुअल-चैनल ABS भी होगा। सस्पेंशन के लिए आगे की ओर अप-साइड डाउन फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसमें सर्कुलर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है और इसे कंट्रोल करने के लिए नया स्विचगियर है। X440 रोडस्टर में मल्टी-फंक्शन स्विचगियर भी मिलेगा जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और शायद राइडिंग मोड्स जैसे फीचर्स का वादा करता है।

कितनी होगी कीमत
X440 रोडस्टर के साथ, हार्ले-डेविडसन रॉयल एनफील्ड के गढ़ में सेंध लगा रही है जहां क्लासिक 350 और मीटियोर 350 जैसे मॉडल राज करते हैं। सबसे सस्ती हार्ले बाइक की कीमत काफी मायने रखेगी। जिसकी कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक पहुंचने की उम्मीद है। जो जनता के लिए सुलभ होने के साथ ही प्रीमियम ब्रांड इमेज को भी बनाए रखने में मदद करेगी।

हीरो के किफायती उत्पादन कौशल द्वारा समर्थित, X440 एक गेम चेंजर साबित हो सकता है। इसलिए भी क्योंकि कंपनी बड़ी संख्या में इसके निर्यात की उम्मीद कर रही है। हार्ले-डेविडसन X440 रोडस्टर को अपने खुद के बिक्री नेटवर्क के जरिए खुदरा बिक्री करेगी, जिसका प्रबंधन हीरो मोटोकॉर्प करेगी। आने वाले वर्षों में देश भर में और ज्यादा आउटलेट देखने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?