नवा रायपुर में हड़ताली कर्मचारियों का लगा कुंभ; झा बोले-मंत्री के इस्तीफे के बाद संविदा कर्मचारी आज इस्तीफा सौंपेंगे

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे से वादाखिलाफी के खिलाफ अब आगामी विधानसभा चुनाव 2023 मात्र 3 माह बाकी है। ऐसे में छले हुए, वादाखिलाफी से नाराज कर्मचारियों का नवा रायपुर तूता धरना स्थल में रैली नहीं, रेला निकल रहा है। आंदोलनकारियों का कुंभ मेला लगा हुआ है। छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री के इस्तीफे के बाद आंदोलनकारी संविदा कर्मचारी आज 14 जुलाई को अपनी सेवा से त्यागपत्र सौंपेंगे।     

आंदोलनकारियों की सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने बताया है कि धरना स्थल पर सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी के प्रदेश अध्यक्ष कौशलेश तिवारी, महासचिव सूरज सिंह ठाकुर, लोक निर्माण विभाग संविदा कर्मचारी प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा तथा सिविल सप्लाई कर्मचारी महासंघ के कर्मचारी प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर कुसरे, तथा डी एल चौधरी के नेतृत्व में एवं मध्यान भोजन रसोईया कर्मचारी श्रीमती नीलू ओंगरे के नेतृत्व में तूता धरना स्थल पर धरनारत है। धरना स्थल पर आंदोलनकारियों की आवाज गुंजायमान हो रही हैं तथा वादाखिलाफी के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बदलते राजनीतिक परिवेश में सरकार से विरोध में चल रहे 2018 के जन घोषणा पत्र समिति के संयोजक टी एस सिंहदेव  उप मुख्यमंत्री पद से नवाजे गए।

दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता श्री प्रेम सिंह साय टेकाम शिक्षा मंत्री द्वारा त्यागपत्र दिया गया है। वे भी अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए त्यागपत्र दिया नहीं लिया गया है, कह रहे हैं। इस परिस्थिति में विगत 20 साल से छत्तीसगढ़ के नवयुवक नियमितीकरण के नाम पर चले गए। आज भी नियमितीकरण का वादा करने से वादाखिलाफी किए गए लोग चूक नहीं रहे हैं। ऐसी स्थिति में मंत्री के इस्तीफे के बाद आज 14 जुलाई को समस्त संविदा कर्मचारी अपने मान सम्मान स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपनी संविदा नियुक्ति से त्यागपत्र देंगे। सिविल सप्लाई, मध्यान भोजन रसोईया कर्मचारी, लोक निर्माण विभाग संविदा कर्मचारी तथा सर्व विभागीय संविदा कर्मचारियों का आंदोलन का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

इसी कड़ी में आज 14 जुलाई को अनियमित कर्मचारी मोर्चा के संरक्षक गोपाल प्रसाद साहू के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जावेगा। आज तूता धरना स्थल पर पैर रखने की जगह नहीं रहेगी। कर्मचारी नेता श्री झा ने मुख्यमंत्री को चेतावनी दी है कि तत्काल अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा पूरा करें अन्यथा गंगाजल की कसम खाकर सरकार बनाने वालों की स्थिति अब राम तेरी गंगा मैली हो गई, के समान हो जावेगी।

  • Related Posts

    HORTICULTURE; ‘आप सरकार नहीं चला रहे, हम चला रहे हैं’, सम्मेलन में हॉर्टिकल्चर अफसरों पर भड़के डिप्टी सीएम कनक वर्धन

    भुवनेश्वर, भुवनेश्वर स्थित कृषि भवन में आयोजित राज्य स्तरीय उद्यानिकी अधिकारी सम्मेलन में ओडिशा के उप मुख्यमंत्री तथा कृषि व किसान सशक्तिकरण मंत्री कनक वर्धन सिंह देव अधिकारियों की कार्यशैली…

    HC; तेंदूपत्ता खरीदी पर 2% एबीएस वसूली का मामला, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज कीं

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तेंदूपत्ता वन लॉट की नीलामी में सफल खरीदारों से 2 प्रतिशत एक्सेस एंड बेनिफिट शेयरिंग (एबीएस) राशि की वसूली के खिलाफ दायर सभी रिट याचिकाओं को…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार