फिर दस्तक देगा मानसून; 25 सितंबर से होगी वापसी, मौसम विभाग ने दिया अपडेट

नई दिल्ली, उत्तर पश्चिमी भाग से मानसून की वापसी 25 सितंबर से हो जाएगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह अपडेट दिया। आईएमडी ने कहा कि उत्तर पश्चिम और पश्चिम मध्य क्षेत्र में अगले 5 दिनों तक बारिश में कमी रहेगी। हालांकि उत्तर पश्चिम क्षेत्र से मानसून की वापसी देरी से होने वाली है। यह 13वां साल है जब ऐसा हो रहा है। आमतौर पर 17 सितंबर से शुरू हो जाता है। वहीं, 15 अक्टूबर तक इसकी विदाई हो जाती है।

मानसूनी बारिश रबी फसल के लिए अच्छी

आईएमडी ने कहा कि मानसून के वापसी में देरी खेती के लिए महत्वपू्र्ण साबित होगी। खासकर मानसूनी बरसात रबी फसल में मददगार साबित होती है। मौसम विभाग ने कहा, ‘देश में सामान्य रूप से 832.4 मिलीमीटर बारिश होती है। इस साल अब तक 780.3 मिलीमीटर बरसात हुई है। जून से लेकर सितंबर के दौरान 94 से 106 प्रतिशत बारिश को सामान्य श्रेणी में रखा जाता है।’

जून से सितंबर में 870 मिलीमीटर बारिश

आमतौर पर जून से सितंबर के दौरान देश में औसतन 870 मिलीमीटर बारिश होती है। आईएमडी ने भारत के लिए सामान्य मानसून की भविष्यवाणी की थी। हालांकि कहा था कि अलनीनो दक्षिण-पश्चिम मानसून को प्रभावित कर सकता है।

अगस्त 2023 सबसे गर्म महीना

इस साल देश में जून में कम बारिश हुई है। हालांकि उत्तर-पश्चिम भारत में जुलाई माह में अत्यधिक बारिश हुई है। अगस्त 2023 को 1901 के बाद सबसे शुष्क महीने और अब तक का सबसे गर्म महीना दर्ज किया गया। कई निम्न दबाव प्रणालियों और मैडेन-जूलियन ऑसिलेशन के सकारात्मक चरण के कारण सितंबर में बारिश अधिक हुई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार