बकरे की वजह से महिलाओं ने की पार्षद की धुनाई; तीन महिलाएं गिरफ्तार

रायपुर, राजधानी रायपुर के पार्षद की पिटाई की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार कुछ महिलाओं ने पार्षद चंद्रपाल सिंह धनगर पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि बकरे की वजह की महिलाओं ने पार्षद पर हमला किया है। ऐसे में पार्षद को खुद को कमरे में बंद कर अपनी जान बचानी पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने इस मामले में हंगामा कर रही तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

महिलाओं ने पार्षद पर लगाया गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार टिकरापारा वार्ड के पार्षद चंद्रपाल सिंह धनगर पर कुछ महिलाओं ने एक साथ हमला कर दिया। दरअसल, पार्षद का मठपुरैना में बकरा खरीदी-बिक्री का व्‍यापार है। एक समाज की महिलाओं ने पार्षद पर उनके बकरों को जबरन अपने गोदाम ले आने का आरोप लगाया। महिलाओं का कहना है कि पार्षद हमारे बकरों को रख लेता है।

इसी को लेकर महिलाएं पार्षद के दुकान पहुंची और विवाद शुरू कर दी। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। गुस्‍से में महिलाएं पार्षद को दुकान से बाहर खींचकर ले आई और उसकी जमकर धुनाई कर दी।

पार्षद पर लाठी डंडे से कर दिया हमला

पार्षद के भतीजे ने बताया कि उनका बकरा खरीदी-बिक्री का बिजनेस है, जिसका गोदाम मठपुरैना में है। आज सुबह कुछ महिलाएं समूह में गोदाम में घुसकर बकरे उठाने लगी। रोकने पर कहा कि बकरे उनके हैं। मना करने पर आरोपित महिलाओं ने उस हमला कर दिया। कुछ देर में पार्षद भी वहां पहुंचे, तो महिलाएं उग्र हो गई और पार्षद पर लाठी डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

पार्षद ने बचने के लिए खुद को कमरे में कैद कर लिया जिस गुस्‍साई महिलाओं ने दरवाजा तोड़ दिया। हंगामा सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। इधर, पीडि़त पार्षद ने हमला करने वाली महिलाओं पर नशा तस्‍करी में लिप्‍त होने का आरोप लगाया है और उनके अवैध डेरे को हटाने की मांग की है। पुलिस के अनुसार हमलावर महिलाएं पहले भी नशा कारोबार के अपराध में जेल जा चुकी हैं। फिलहाल पुलिस ने शबाना और चांदनी समेत मोना को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Related Posts

    CRIME; हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो रखकर श्मशान घाट में तंत्र साधना, मछली, नींबू, सिंदूर से किया अनुष्ठान

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित श्मशान घाट में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने चार लोगों को तंत्र…

    NAXALITE; झीरम घाटी कांड में 13 साल बाद फैसले की घड़ी करीब, 10 अगस्त को जगदलपुर कोर्ट में अंतिम बहस

     जगदलपुर, छत्तीसगढ़ और देश के सबसे चर्चित और संवेदनशील आपराधिक मामलों में शामिल झीरम घाटी नक्सली हमले का मुकदमा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। करीब 13 वर्षों…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र