बारिश से ठेकेदारों की चांदी;एक डम्पर रेत की कीमत 10 हजार के पार

रायपुर, राजधानी समेत आसपास के इलाकों में तीन दिन लगातार बारिश क्या हुई रेत ठेकेदारों ने एक डम्पर रेत की कीमत 10 हजार के पार कर दी है। बारिश के पहले तक एक डम्पर रेत 6500 से 7500 के बीच मिल रही थी।

घाट में पानी भरने का हवाला देकर कीमतें सीधे साढ़े तीन हजार तक बढ़ा दी गई हैं। जरूरत के अनुसार लोगों से 12 हजार तक वसूले जा रहे हैं। रेत सप्लायरों की ओर से तर्क दिया जा रहा है कि लगातार बारिश से नदियों में पानी चढ़ रहा है। अब रेत निकालना मुश्किल हो रहा है। पिछले महीने नदी के बीच में जाकर भी रेत निकाली जा रही थी, लेकिन अब किनारों से ही रेत मिल रही है।

इस बीच पता चला है कि रेत घाटों पर जिस सिंडीकेट का दबदबा है उन्होंने रेत लोडिंग का शुल्क बढ़ा दिया है। इस वजह से रेत की कीमतें एकाएक इतनी बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक ने सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी किया है। इसमें बिलासपुर के कुछ रेत घाटों के साथ ही आरंग के चिखली और हरदीडीह रेत घाट का भी वीडियो शेयर किया गया है।

उनका कहना है कि इन दोनों रेत घाट का ठेका अभी अधिकृत रूप से हैंडओवर नहीं किया गया है। इस वजह से अवैध रेत लोडिंग जारी है। रेत सिंडीकेट वाले खुलेआम मशीन लगाकर रेत की लोडिंग कर रहे हैं। इसके लिए सप्लायर और गाड़ी वालों से मनमाना शुल्क लिया जा रहा है।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ रेत परिवहन संघ ने पिछले महीने ही रेत घाटों में अवैध लोडिंग की शिकायत की थी, लेकिन इस मामले में जिला खनिज अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस वजह से अभी बारिश के दौरान भी रेत का खनन जारी है। चौंकाने वाली बात यह है कि एक विधायक के सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने के बाद भी खनिज विभाग के अफसर मौके पर नहीं पहुंचे।

  • Related Posts

    PHE; सरगुजा के 200 ठेकेदारों का 100 करोड़ का भुगतान अटका,पीएचई दफ्तर में ठेकेदारों का बवाल, जल जीवन मिशन का काम ठप

    अंबिकापुर, सरगुजा के अंबिकापुर स्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के दफ्तर के बाहर जल जीवन मिशन योजना के तहत काम करने वाले ठेकेदारों ने जमकर बवाल काटा. ठेकेदारों ने काम…

    FOREST; सड़क ठेकेदार पर बिना अनुमति पेड़ों की कटाई का आरोप, DFO ने गठित की जांच टीम

    जगदलपुर, बस्तर अंचल के जिला मुख्यालय बीजापुर से गोरना और मनकेली गांव में मुरमिकरण सड़क का निर्माण किया जा रहा है. सड़क ठेकेदार पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिना फॉरस्ट क्लियरेंस…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम