महासमुंद में जॉब फेयर 12 सितम्बर को;ट्रेनी सुपरवाइजर के 180 पदों पर होगी भर्ती

महासमुंद, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महासमुंद द्वारा बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को रोजगार दिलाने एवं स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 सितम्बर 2023 को जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक जॉब फेयर आयोजित है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस जॉब फेयर के माध्यम से मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के लिए ई.डी.पी. सर्विसेस, गुरुग्राम (हरियाणा) द्वारा ट्रेनी सुपरवाइजर के 180 पदों पर, न्यूनतम 10वीं पास (50 %अंको के साथ उत्तीर्ण) योग्य आवेदक, जिनकी आयु 18 से 20 वर्ष के मध्य हो की भर्ती की जाएगी।

चयनित आवेदकों को प्रशिक्षण अवधि के प्रथम माह से ही 15,200 और 1300 कुल 16,500 रुपए बोनस एवं अन्य सुविधाएं निःशुल्क भोजन व्यवस्था के साथ-साथ एन.सी.व्ही.टी. (आई0टी0आई0) का सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। इच्छुक योग्य आवेदक अपने साथ 10वीं के अंकसूची/आधार कार्ड की दो-दो प्रतियों के साथ जॉब फेयर हेतु निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। छत्तीसगढ़ शासन की बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को रोजगार प्रदान करवाने विशेष प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

बलौदाबाजार में 13 सितम्बर को होगा प्लेसमेंट कैम्प

जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु जिला मुख्यालय स्थित रोजगार कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में 13 सितम्बर 2023 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्लेसमेन्ट कैम्प सुबह 11 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्लेसमेन्ट कैेम्प में नियोजक मारूती सुजुकी गुरूग्राम हरियाण द्वारा ऑटोमोबाईल में टेªनी सुपरवाइजर के लिए 180 पदों पर भर्ती की जायेगी। चयनित आवेदकेां को 2 वर्ष गुरूग्राम हरियाण में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य हैं, उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित आवेदकेां को प्रशिक्षण अवधि के प्रथम माह से ही 16 हजार 5 सौ रूपये और अन्य सुविधाएं दी जायेगी। इच्छुक आवेदक अनिवार्य रूप से समस्त प्रमाण पत्र आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित उपस्थित हो सकते है। इस संबंध मे अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय से या दूरभाष न.+91- 07727-299443 में सम्पर्क कर सकते है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    JOBS; 900 पदों पर भर्ती करने संभाग स्तरीय रोजगार मेला 25 जून को इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार रायपुर में

    रायपुर, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा 25 जून 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सेजबहार में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 11…

    TIGER; उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक से वन अमला गदगद निगरानी बढाने की कवायद

    रायपुर, उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के लिए ऐतिहासिक खबर सामने आई है। हाल में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए कैमरा ट्रैप में एक बाघिन की तस्वीरें और वीडियो लगातार कैद…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’