राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में आपरेटर, वाहन चालक समेत 112 पदोंं पर होगी

बिलासपुर, शिक्षित बेरोजगारों के लिए यह अच्छी खबर हो सकती है। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में भर्ती का पिटारा खुल गया है। तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के 112 पदों पर नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भर्ती प्रक्रिया के लिए नियुक्त चयन समिति ने विज्ञापन जारी किया है। इसमें आरक्षण रोस्टर लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा वर्ष 2022 में दायर एलएसपी में दिए गए निर्देश के अनुसार लागू करने और यह व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अधीन रहने की बात कही गई है।

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में लंबे समय बाद तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। जारी विज्ञापन में अनुवाद हिंदी से अंग्रेजी, सहायक ग्रेड तीन, कंप्यूटर आपरेटर, प्रोसेस राइटर, वाहन चालक, भृत्य, आदेशिका वाहक के 112 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जानी है। आरक्षण रोस्टर के अनुसार पदों का विभाजन भी किया गया है।

सहायक ग्रेड तीन, कंप्यूटर आपरेटर व प्रोसेस राइटर के 80 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें अनारक्षित श्रेणी में 18 पद मुक्त, महिला के लिए 10, दिव्यांग के तीन, उत्कृष्ट खिलाड़ी के लिए एक व भूतपूर्व सैनिक के लिए चार पद आरक्षित है। अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में चार पद मुक्त, महिला के एक पद व भूतपूर्व सैनिक के लिए एक पद आरक्षित रहेगा।

अनुसूचित जाति वर्ग में पांच पद मुक्त, महिला के लिए तीन, दिव्यांग के लिए एक व एक पद भूतपूर्व सैनिक के लिए रहेगा। अनुसूचित जाति वर्ग में 14 पद मुक्त, महिला अभ्यर्थियों के लिए आठ, दिव्यांग के लिए दो, उत्कृष्ट खिलाड़ी के लिए एक व भूतपूर्व सैनिक के लिए तीन पद आरक्षित रखा गया है। भृत्य, आदिशका वाहक के 30 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए आरक्षण रोस्टर तय कर दिया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOVT; महतारी वंदन योजना में फिर से जुड़ेंगे नाम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा- बस्तर से होगी शुरुआत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी है. महतारी वंदन योजना का पोर्टल फिर से खुलने जा रहा है. लंबे वक्त से रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खुलने का इंतजार वाली…

    TIGER; उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक से वन अमला गदगद निगरानी बढाने की कवायद

    रायपुर, उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के लिए ऐतिहासिक खबर सामने आई है। हाल में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए कैमरा ट्रैप में एक बाघिन की तस्वीरें और वीडियो लगातार कैद…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’