राज्य सेवा परीक्षा-2022 के लिखित परीक्षा के परिणाम जारी; 625 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पात्र  

रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 के लिखित परीक्षा के परिणाम आयोग के वेबसाईट www.psc.cg.gov.in  पर जारी कर दिए गए हैं। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 में चिन्हांकित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथि एवं विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाईट पर पृथक से जारी की जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि राज्य सेवा परीक्षा-2022 के अंतर्गत विभिन्न 19 सेवाओं हेतु कुल-210 पद विज्ञापित किए गए थे। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 के परीक्षा परिणाम के आधार पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा कुल-3095 अभ्यर्थियों का राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 हेतु प्रावधिक आधार पर चिन्हांकन किया गया था। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 की लिखित परीक्षा का आयोजन 15, 16, 17 एवं 18 जून 2023 को किया गया था। मुख्य परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 625 अभ्यर्थियों को प्रावधिक आधार पर साक्षात्कार हेतु चिन्हांकन किया गया है। 

साक्षात्कार हेतु चिन्हांकन समस्त अभ्यर्थियों को विज्ञापित पदों की अग्रमान्यता आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in  पर उपलब्ध लिंक का प्रयोग कर ऑनलाईन दर्ज करना होगा, ऑनलाईन अग्रमान्यता अंकित करने हेतु तिथि पृथक से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने साक्षात्कार दिनांक से एक दिन पूर्व मूल दस्तावेज सत्यापन हेतु छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में उपस्थित होना होगा। जिन अभ्यर्थियों द्वारा साक्षात्कार दिनांक के एक दिन पूर्व दस्तावेज सत्यापन नहीं करवाया जायेगा, उन्हें साक्षात्कार में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EDUCATION; कालेजों के लिए 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती को मंजूरी, पदोन्नति समेत लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले

    रायपुर,राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था के कायाकल्प और युवाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। राज्य के उच्च शिक्षा विभाग…

    TRANSFER; आदिम जाति विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 33 अधिकारी हुए इधर से उधर

    रायपुर, राज्य शासन के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। इसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) समेत 33 अधिकारियों का तबादला किया गया है।…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’