रायपुर तहसील के राजस्व शिविर में 217 में से 145 मामलों का त्वरित निदान; आधे घंटे में बना प्रमाण पत्र, किसानों को तुरंत मिली ऋण पुस्तिका

रायपुर, रायपुर तहसील के राजस्व प्रकरणों- नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, किसान किताब, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र , निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु आज 13 मई को तहसील कार्यालय में सवेरे 10:30 बजे से शिविर का आयोजन किया गया।

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में कई हितग्राहियों के प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  बी बी पंचभाई  और बी सी साहू ,अनुविभागीय अधिकारी रायपुर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित थे।

आज आयोजित शिविर में विभिन्न प्रकरणों के कुल 217 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें 145 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया और 72 आवेदन प्रक्रियाधीन  है। शिविर में आज नामांतरण प्रकरण के 34 प्राप्त आवेदनों में 29 निराकृत किए गए और 05 प्रक्रियाधीन है। इसी तरह खाता विभाजन प्रकरण के 06 प्राप्त आवेदनों में 02 निराकृत किए गए और 04  प्रक्रियाधीन है, सीमांकन प्रकरण के 39 और व्यपवर्तन प्रकरण के 5 आवेदन प्राप्त हुए जो प्रक्रियाधीन है। इसी प्रकार किसान किताब के 17 प्राप्त आवेदनों में 16 निराकृत किए गए और एक प्रक्रियाधीन है।जाति प्रमाण पत्र के 41 प्राप्त आवेदनों में 31 निराकृत किए गए और 10 प्रकरण प्रक्रियाधीन है। आय प्रमाण पत्र के 47 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें सभी आवेदकों को तत्काल प्रमाण पत्र प्रदान किया गया इसी तरह निवास प्रमाण पत्र के 28  आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 20 प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया और 08 प्रक्रियाधीन है ।

तहसील कार्यालय रायपुर में लगाए गए राजस्व शिविर में हरीश कुमार देवांगन ने  भूमि के नामांतरण के लिए आवेदन किया । जिसपर तत्काल ही  नामांतरण की प्रक्रिया पूरी की गई ।इसी तरह शिविर में अश्विनी कौशल ने अपनी बहन के जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। उनके आवेदन एवं सलंग्न प्रमाण पत्र के आधार पर तत्काल ही जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया।

  • Related Posts

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर