विधानसभा चुनाव; छत्तीसगढ़ भाजपा की दूसरी सूची जारी, तीन सांसद और पूर्व 15 मंत्रियों को उतारा मैदान में

रायपुर,  भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अपनी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें कुल 64 विधानसभा के प्रत्याशियों का नाम शामिल है। भाजपा ने 15 पूर्व मंत्री और तीन सांसद को टिकट दिया गया है। इस सूची से पहले भाजपा ने 21 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। अब तक 85 सीटों पर उम्मीद्वारों के नाम घोषित हो गए हैं। पांच पर नाम जारी करना बाकी है।

भारतीय जनता पार्टी ने विधान सभा चुनाव  के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने 64 सीटों के नामों की घोषणा की है। इससे पहले भाजपा ने 21 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।

आज जारी सूची में पूर्व मंत्री व मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहिले, धमतरी विधायक रंजना साहू व दयालदास बघेल को मौका दिया गया है। बिरनपुर हिंसा में मारे गए युवक भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को मौका दिया गया है। सूची में कुछ दिनों पहले वायरल सूची में शामिल ज्यादातर नाम है।

तीन सांसदों को पार्टी ने उतारा मैदान में

भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक इस बार पार्टी ने सांसदों को भी चुनावी मैदान में उतारा है। सरगुजा से सांसद व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को भरतपुर सोनहत से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं गोमती साय को पत्थल गांव से मौका दिया गया है। इसके अलावा अरूण साव लोरमी विधानसभा से मैदान पर होंगे।

डा. रमन राजनांदगांव तो केदार कश्यप नारायणपुर से लड़ेंगे

छत्तीसगढ़ के नेताओं की बात करें तो लगभग सभी नेता अपनी परंपरागत सीटों से चुनावी मैदान पर उतरेंगे। पूर्व सीएम डा. रमन सिंह राजनांदगांव, अजय चंद्राकर कुरूद, राजेश मूणत रायपुर पश्चिम, बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा रंजना साहू धमतरी, महेश गागड़ा बीजापुर, केदार कश्यप नारायणपुर, सौरभ सिंह अकलतरा, प्रेम प्रकाश पांडे भिलाई शहर से चुनावी मैदान पर होंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    POLITICS; ’31 मार्च 2026 को बस्तर आजाद हुआ…’, नक्सलवाद के खात्मे पर बोले अमित शाह, इमली का भी चखा स्वाद

    जगदलपुर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. जहां आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर के नेतानार पहुंचे. यहां उन्होंने जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया. इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…