विधानसभा चुनाव; छत्तीसगढ़ में 474 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया वादा

रायपुर, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस एक के बाद एक घोषणाएं कर रही है। कांग्रेस ने राज्‍य में फ‍िर सत्‍ता में आने पर प्रदेश में रसोई गैस सिलिंडर में 500 रुपये की सब्सिडी देने का वादा किया है। रसोई गैस सिलिंडर पर सब्सिडी को लेकर सीएम भूपेश ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। सीएम ने लिखा है कि देश में सबसे सस्ता सिलिंडर छत्तीसगढ़ में मिलेगा। आज सिलेंडर की कीमत 974 रुपए है, 500 रुपए कांग्रेस की सरकार देगी। तो सिलेंडर सिर्फ 474 रुपए में मिलेगा।

प्रियंका ने की थी घोषणा

बता दें कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के जालबांधा में चुनावी सभा को किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो 200 यूनिट तक बिजली निश्शुल्क दी जाएगी। रसोई गैस सिलिंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी देंगे।

कांग्रेस ने किए ये भी वादे

– महिला स्व-सहायता समूहों और सक्षम योजना का ऋण माफ।

– आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना।

– सभी सरकारी स्कूल का स्वामी आत्मानंद इंग्लिश व हिंदी मीडियम में उन्नयन।

– सड़क या आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत निश्शुल्क इलाज।

– परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक की 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज का माफ।

– राज्य के किसानों से तिवरा को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; अफीम खेती की जांच करने कांग्रेस ने किया 10 सदस्‍यीय टीम का गठन, पूर्व विधायक प्रीतम राम को बनाया संयोजक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मक्का की खेती के बीच अफीम के पेड़ उगाए जाने का मामला सामने आया था. करीब 9 एकड़ की जमीन पर अफीम की खेती…

    RAJYA SABHA; सांसद बनीं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, बीजेपी-कांग्रेस की सीटों पर निर्विरोध चुनाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की रिक्त दो राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं।…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?