व्यावसायिक पाठ्क्रम में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन 13 मई से; कोई परीक्षा शुल्क नहीं

0 प्री.बीएड, प्री.डीएलएड की परीक्षा 17 जून और बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग की परीक्षा 24 जून को 0 राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागी से नहीं लिया जाएगा परीक्षा शुल्क

रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षण मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 में राज्य के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों- प्री.बीएड, प्री डीएलएड, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग में प्रवेश परीक्षा के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। 

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम अनुसार इन सभी पाठ्क्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन 13 मई से 28 मई तक लिए जाएंगे। त्रुटि सुधार के लिए प्री.बीएड, प्री.डीएलएड, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए 29 मई से 31 मई तक का समय दिया गया है। प्री.बीएड, प्री.डीएलएड के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 9 जून तथा बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 16 जून निर्धारित की गई है। प्री.बीएड, प्री.डीएलएड के लिए परीक्षा 17 जून को तथा बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए परीक्षा 24 जून को होगी। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा बजट सत्र के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप लिखित परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Related Posts

PSSOU; MUMT समेत दो अहम MOU, शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच

रायपुर, पण्डित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर ने शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) किए हैं। विश्वविद्यालय ने *महर्षि प्रबंधन…

CONVOCATION; 19 को गोल्ड मेडल तथा 16 को सिल्वर मेडल के साथ 504 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई

0 आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल हुए शामिल रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका आज आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह…

You Missed

FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व