शराब घोटाले में आबकारी विभाग के ओएसडी एपी त्रिपाठी गिरफ्तार; 15 मई तक ईडी की हिरासत में

रायपुर, शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आबकारी विभाग के ओएसडी अरुण पति त्रिपाठी को मुंबई से गिरफ्तार करके शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में ईडी ने 10 दिन की रिमांड की मांग की, लेकिन तीन दिन का रिमांड मंजूर हुई। इसके बाद त्रिपाठी को 15 मई तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया गया।

शराब वितरण कंपनी सीएसएमसीएल के पूर्व एमडी हैं त्रिपाठी

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ़्तारी के वक्त त्रिपाठी के साथ उनकी पत्नी मंजुला त्रिपाठी भी थीं। उन्हें नियमित विमान से रायपुर लाया गया। पूछताछ के बाद देर शाम त्रिपाठी को कोर्ट में पेश किया गया। ईडी के जांच घेरे में आने के बाद से ही त्रिपाठी गायब थे। उनकी तलाश में आबकारी विभाग में दो बार ईडी ने दबिश भी दी थी। इसके साथ ही ईडी ने राजधानी रायपुर के एक होटल और केबल कारोबारी से देवेंद्र नगर स्थित आवास पर पूछताछ की। हालांकि ईडी की तरफ से इस पूछताछ की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले ईडी ने भिलाई के शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन की 28 करोड़ की संपत्ति सीज कर दी है। ढिल्लन भी 15 मई तक ईडी की रिमांड पर हैं।

उल्लेखनीय है कि छत्तीगसढ़ में दो हजार करोड़ के शराब घोटाला मामला बाहर आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम लगातार इसपर जांच कर रही है। दो दिन पहले शराब घोटाला ममाले में कारोबारी अनवर ढेबर को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां जज के सामने अनवर ढेबर ने कहा था कि ईडी उन्हें प्रताड़ित कर रही है और सीएम व उनके परिवार का नाम लेने का दबाव बना रही है। मुझे बहुत प्रताड़ित किया गया है। अगर ऐसा चलता रहा तो मैं खुदकुशी कर लूंगा। अनवर ढेबर ने जज के सामने ख़ुदकुशी करने की चेतावनी दी है और कहा कि ईडी उसकी जिम्मेदार होगी

  • Related Posts

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर