संसदीय सचिव उपाध्याय ने राजधानी में अघरिया समाज के सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन

रायपुर, अघरिया समाज रायपुर द्वारा आयोजित सामुदायिक भूमिपूजन और सावन महोत्सव कार्यक्रम में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और श्रीमती सुधा उमेश पटेल शामिल हुए। संसदीय सचिव उपाध्याय ने सरोना में बनने वाले अघरिया समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने सामुदायिक भवन में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 10 लाख रूपये स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की।

भूमिपूजन एवं सावन महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने कहा कि अघरिया पटेल समाज के विकास के साथ-साथ अन्य समाजों के लिए भी राज्य की विकास में अघरिया समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। सामुदायिक भवन में समाज के लोग एक साथ जुड़ते हैं और रचनात्मक कार्य को आगे बढ़ाते है। राज्य सरकार भी प्रदेश के सभी वर्गों के विकास के लिए तत्पर है।

सावन महोत्सव में महिलाओं ने झूले के साथ-साथ सावन गीत भी गाए और धरती को हरा भरा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर अघरिया पटेल समाज द्वारा सावन महोत्सव क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्वीज प्रतियोगिता में श्रीमती सुषमा प्रेमलाल पटेल ने सावन क्वीन का खिताब हासिल किया।

सावन उत्सव में महिलाएँ हरित श्रृंगार में उपस्थित होकर कई तरह के मनोरंजक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर अघरिया समाज सेवा समिति एवं अपरिया महिला मंच की अध्यक्षा श्रीमती लता चौधरी, रविमणि पटेल, एम एल नायक, श्री क्षीरसिंधु पटेल, श्री बसंत पटेल, शिवपाल पटेल, सहित अघरिया समाज के प्रबुध्दजन उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TRANSFER;परिवहन विभाग में 20 अफसरों का तबादला, तीन अफसर मुख्यालय में अटैच 

    रायपुर, राज्य सरकार ने परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, कई जिलों के परिवहन अधिकारी को इधर से उधर किया गया…

    FOREST; तेंदूपत्ता सीजन में हड़ताल की आशंका पर तीन माह के लिए एस्मा लागू,सरकार का बड़ा फैसला

    रायपुर,  तेंदूपत्ता सीजन 2026 की शुरुआत से पहले वन विभाग और संबंधित समितियों में गतिविधियां तेज हो गई है। बीजापुर वनमंडल में तेंदूपत्ता तोड़ाई कार्य 1 मई 2026 से शुरू…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…