सरकारी अस्पताल में बुजुर्ग के दिल का सफल इलाज; एक साथ दो विधियों से ब्लॉक नस खोलने का देश में पहला मामला

रायपुर, छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में डॉक्टर्स की टीम ने 72 साल के बुजुर्ग को नई जिंदगी दी है। रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में डॉ स्मित श्रीवास्तव और उनकी टीम ने पहली बार एक साथ दो विधियों का प्रयोग करके दिल की ब्लॉक नस को खोलने का बेहद जटिल ऑपरेशन किया है। किसी भी सरकारी अस्पताल में यह अपनी तरह का पहला ऐसा केस है जब डॉक्टर्स ने दो विधियों के जरिए सर्जरी कर मरीज की जान बचाई हो।

अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में ये सफल ऑपरेशन किया गया है। जहां बुजुर्ग के दिल की नसों में हुए ब्लाॅकेज (कैल्सीफाइड) को शाॅकवेव इंट्रावैस्कुलर लिथोट्रिप्सी से तोड़कर एक्साइमर कोरोनरी लेजर एथेरेक्टाॅमी विधि से भांप बनाकर निकालते हुए सफल एंजियोप्लास्टी की गई।

इस केस को लेकर कार्डियोलाॅजी विभागाध्यक्ष डॉ स्मित श्रीवास्तव ने बताया कि महासमुंद निवासी यह बुजुर्ग जब अस्पताल आया तब दिल मात्र 30 प्रतिशत तक काम कर रहा था। दिल के बायीं हिस्से की एक नंबर की नस में खून का प्रवाह बंद हो गया था। मरीज की केस हिस्ट्री और ज्यादा उम्र को देखते हुए ये फैसला लिया कि नस में जमे हुए कैल्शियम को पहले लिथोट्रिप्सी से और उसके बाद लेजर विधि से तोड़कर एंजियोप्लास्टी करेंगे। इससे पहले एसीआई में वर्ष 2019 में पहले एक्साइमर कोरोनरी लेजर ऐथेरेक्टाॅमी की गई थी।

उसके साथ ही पहला इंट्रा वैस्कुलर लिथोट्रिप्सी भी यहीं किया गया था लेकिन इन दोनों विधियों को एक साथ प्रयोग करके पहली बार किसी मरीज के दिल की नसों के ब्लाॅकेज को खोला। यह ब्लाॅकेज इतना कठोर हो चुका था कि एंजियोप्लास्टी करने वाले वायर (तार) के अलावा कुछ भी आगे नहीं जा रहा था। डॉ स्मित ने बताया कि दिल की नस में कैल्शियम रूपी चट्टान को तोड़ने की प्रक्रिया ठीक वैसी ही थी जैसे कि किसी सुरंग में डायनामाइट लगाकर चट्टान को तोड़ते हुए अंदर रास्ता बनाकर प्रवेश किया जाता है। डॉक्टर्स ने दस-दस सेकंड के आठ इंट्रावैस्कुलर लिथोट्रिप्सी शाॅक वेव के जरिये चट्टान को तोड़ते हुए उसको एक्साइमर लेजर तरंगदैर्ध्य के माध्यम से भांप बनाकर निकाल दिया और मरीज की सफल एंजियोप्लास्टी की। मरीज उपचार के बाद स्वस्थ है।

  • Related Posts

    IWD; स्वच्छता, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

    *ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – उप मुख्यमंत्री अरुण साव, फाग गीत पर झूमीं समारोह में मौजूद महिलाएं नगरीय 0 निकायों में हर महीने स्वच्छता के आंकलन के लिए…

    GOVT; सोई गैस की आपूर्ति बनाए रखने अफासरों को निर्देश प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?