कर्मचारियों के लिए पेंशन स्कीम चुनने का आखिरी मौका; सरकार ने 8 मई तक बढ़ाई समय सीमा

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के कर्मचारियों-अधिकारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) और नवीन अंशदायी पेंशन योजना (NPS) में से किसी एक विकल्प के चुनाव को लेकर अंतिम मौका दिया है। इसके तहत सरकार ने 8 मई तक की समय सीमा बढ़ा दी है। आदेश में कहा गया है कि यह पेंशन योजना चयन का आखिरी मौका होगा।

इसके अलावा अगर कर्मचारी इन विकल्पों में किसी भी विकल्प का चयन नहीं करते, तो उनकी ऑटोमैटिक एनपीएस स्कीम में सहमति मान ली जाएगी। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम (1 नवंबर 2004 के पहले की) लागू करने की घोषणा की। राज्य में इसे 1 अप्रैल 2022 से लागू किया गया है। इसके अनुसार न्यू पेंशन स्कीम (1 नवंबर 2004 से) लागू होने के बाद जितने भी सरकारी विभागों में नियुक्तियां हुईं, उनसे एनपीएस और ओपीएस का विकल्प मांगा जा रहा है। कर्मचारी व सरकार का हिस्सा और इस पर ब्याज की राशि सरकार के खाते में जमा करानी होगी, ताकि उन्हें सेवानिवृत्ति पर पेंशन दी जा सके।

ओपीएस लागू होने के बाद पहले धीमी थी रफ्तार

राज्य में ओपीएस लागू होने के बावजूद कर्मचारियों में इस स्कीम को लेकर असमंजस की स्थिति थी। राज्य सरकार के सर्कुलर के बाद कई कर्मचारी संगठनों ने जल्द निर्णय लेने के सरकार के आदेश को लेकर नाराजगी भी जताई थी, लेकिन बाद में कर्मचारियों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद ओपीएस को अपनाने का निर्णय लिया।

  • Related Posts

    TOURISM; छत्तीसगढ पर्यटन को ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान,राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें इंडियन…

    CANAL; किसानों का आक्रोश, सिंचाई पानी देने क्रासिंग डी सी का अस्थायी मरम्मत शुरू

    रायपुर, जल उपभोक्ता संस्था टेकारी के प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाले महानदी मुख्य नहर के   किलोमीटर से निकले आउटलेट से खेतों तक सिंचाई पानी पहुंचाने बनाये गये क्रासिंग डी सी…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व