घर-जमीन खरीदने के लिए राजधानी पहली पसंद; 65,654 लोगों ने कराई रजिष्ट्री

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ के साथ देश-विदेश के लोगों को राजधानी रायपुर पसंद आ रहा है। पंजीयन विभाग के आंकड़ाें के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 में रायपुर में सर्वाधिक 65,654 लोगों ने घर व जमीनें खरीदी हैं। इनमें से 13 प्रतिशत लोग प्रदेश के बाहर से हैं। वहीं, विदेशों में रहने वाले सात लोगों ने भी रायपुर को अपनी पहली पसंद मानते हुए जमीन की खरीदी की है।

इसी बीच वित्तीय वर्ष के आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ में संपत्तियों की खरीदी-बिक्री में रायपुर सबसे आगे रहा। इसके अलावा  बिलासपुर जिला इस मामले में दूसरे नंबर पर रहा। यहां 41,925 रजिस्ट्रियां हुईं, जबकि दुर्ग में 34,361 संपत्तियां खरीदी-बेची गई हैं। इससे साफ है कि राजधानी के हो रहे विकास और व्यापारिक हब बनने का असर लोगों को दिखने लगा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों के लोग राजधानी में इनवेस्ट करना चाहते हैं।

वहीं, रायपुर के पंजीयन विभाग ने तय किए गए लक्ष्य से 106.61 प्रतिशत अधिक आय प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विभागीय आंकड़े बताते हैं कि बीते एक साल में सबसे ज्यादा बिक्री आवासीय प्लाटों की हुई है। इससे स्पष्ट है कि दूसरे राज्यों के लोग भी रायपुर में अपना आशियाना बनाना चाहते हैं और इसके अलावा सरकारी एजेसियों की रिआयती फ्लैट भी बिके हैं। इससे अब बड़े मैट्रो शहरों की तहर स्वतंत्र मकानों के साथ फ्लैट कल्चर भी विकसित हुआ है। राजधानी में अभी 20 लाख से लेकर 6 करोड़ तक के फ्लैट बिके हैं।पंजीयन विभाग के वित्तीय वर्ष आंकड़े बताते हैं कि 2021-22 में भी रायपुर पहले नंबर पर था। पिछले साल 58 हजार 948 संपत्तियों के सौदे हुए थे। अब इस साल इसकी खुद के ही रिकार्ड को तोड़कर 11 प्रतिशत अधिक संपत्तियां बिकी। 

ये है विशिष्टताएं

– स्मार्ट सिटी

– व्यवसायिक हब की ओर

– एजुकेशन हब

– मोस्ट ग्राेइंग सिटी आफ इंडिया में शामिल

– अधिकांश राज्यों से कनेक्टविटी

– रोजगार के अवसर

– अन्य राज्यों की अपेक्षा अपराध रेट कम होना

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TORTOISE;उडीसा-आंध्र सीमा पर 631 कछुए जब्त, तस्करी के आरोप में 7 गिरफ्तार ,वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

    जगदलपुर, छत्तीसगढ के बस्तर से लगे मलकानगिरी जिले के मोटू में ओडिशा-आंध्र बॉर्डर के पास वन्यजीव तस्करी पर कार्रवाई करते हुए वन अधिकारियों ने बुधवार रात रेड मारकर 631 जिंदा…

    GOVT;सीएम साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ, कहा- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार स्थित गौधाम का शुभारंभ करते हुए प्रदेश में गोधन संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां