छत्तीसगढ़ समेत सभी चुनावी राज्यों को निर्देश, तीन वर्ष से एक जगह पर डटे अफसरों को 31 जुलाई तक हटाए

रायपुर,  छत्तीसगढ़ समेत देश के पांच चुनावी राज्यों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किया है कि तीन वर्ष से एक ही जगह पर डटे अधिकारियों को हटाया जाए। आयोग ने स्थानांतरण-पदस्थापना की डेडलाइन 31 जुलाई 2023 तय की है।

सूत्रों के अनुसार इसके लिए मुख्य सचिव को पत्र भेजा गया है। इस साल छत्तीसगढ़ समेत मध्यप्रदेश, राजस्थान, मिजोरम व तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होना है। इन राज्यों में नवंबर-दिसंबर में चुनाव प्रस्तावित है। इस लिहाज से अब पांच महीने का समय बचा है। ऐसे में आयोग ने अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी है।

मुख्य सचिवों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि राज्य में तीन साल या उससे ज्यादा समय तक एक ही जगह में कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम, रिटर्निंग आफिसर, असिस्टेंट रिटर्निंग आफिसर, तहसीलदार, ब्लाक डेवलपमेंट आफिसर समेत कई अधिकारी, आइजी, डीआइजी, एसपी, एडिशन एसपी, डीएसपी, सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर के अलावा कई अधिकारियों के तबादला करने कहा है।

राज्य सरकारों को 31 जुलाई तक हर हाल में ऐसे में अफसरों के तबादले के लिए डेडलाइन जारी की है। इस आदेश का पालन कर जानकारी भी भेजने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पिछली बार विधानसभा चुनाव 2018 में भी आयोग ने इस तरह के निर्देश जारी किए थे। पिछली बार अक्टूबर में चुनाव की घोषणा हुई थी।

  • Related Posts

    POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में…

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व