ट्रक और पिकअप में भिडंत; महिला-बच्चे समेत 6 की मौत, 25 घायल

बलौदा बाजार,  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 25 लोग घायल हैं। जानकारी के अनुसार ट्रक और पिकअप की भिंडत हो गई है। मरने वालों में 5 महिला व एक बच्चा शामिल है। घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। छठी कार्य़क्रम से पिकअप सवार वापस लौट रहे थे। 

 मिली शुरूआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में 20 से 25 लोग गंभीर तौर पर जख्मी भी हुए हैं, जिन्हे नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी हैं। हादसा किस वाहन चालक की लापरवाही से हुआ यह पता लगाया जा रहा हैं। वही दूसरी तरफ मरने वालों की भी शिनाख्त की जा रही हैं। शवों को अस्पताल भेज दिया गया हैं।

  • Related Posts

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर