नियमितीकरण के लिए सीएम निवास घेरेंगे अनियमित कर्मचारी; 22 अप्रैल को करेंगे प्रदर्शन

रायपुर, राजधानी रायपुर में अनियमित कर्मचारी फिर एक बार बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है। इस बार अनियमित कर्मचारी अर्धनग्न होकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। ये अनियमित कर्मचारी, नियमितीकरण आउटसोर्सिंग और कर्मचारियों की छटनी जैसे मुद्दों को लेकर 22 अप्रैल को एकत्र हो रहे हैं। ये प्रदर्शन तूता गांव,नवा रायपुर के धरना प्रदर्शन स्थल में किया जाएगा। फिर वहां से रैली निकालकर मुख्यमंत्री निवास घेराव करने कर्मचारी निकलेंगे। इस प्रदर्शन में राज्य भर के 54 संगठन के हजारों कर्मचारियों की जुटने की संभावना है।

दरअसल सरकार ने अपने बजट सत्र में भी अनियमित कर्मचारियों के लिए किसी तरह का प्रावधान नहीं किया। इसी वजह से कई संगठन नाराज हैं और अपना विरोध राजधानी पहुंच कर जता रहे हैं। इस प्रदर्शन को लेकर अनियमित कर्मचारियों के प्रांतीय संयोजक गोपाल प्रसाद साहू ने कहा कि कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद थी क्योंकि 10 दिन के भीतर ही नियमित करने का वादा कांग्रेस ने किया था।

यह भी कहा गया था कि किसी की छंटनी नहीं होगी। मगर लगातार दैनिक वेतन भोगी संविदा और अनियमित कर्मचारियों को हटाया जा रहा है और 4 साल बीतने के बाद भी नियमितीकरण का कुछ अता पता नहीं है। प्रदेश के 5 लाख 46 हजार अनियमित कर्मचारियों के अंदर आक्रोश है। सरकार को अपना वादा पूरा करना चाहिए।

इसके पहले आक्रोश सभा किया था

बीते दिनों इन कर्मचारियों ने आक्रोश सभा का आयोजन किया था। नवा रायपुर के तूता गांव में राज्योत्सव स्थल के ठीक सामने नया धरना स्थल बनाया गया है, जहां बड़ी संख्या में पहुंचने वाले प्रदर्शनकारियों को प्रशासन ने धरना देने के लिए जगह दी है। मगर इस वीरान जगह पर कई तरह की परेशानियां हैं। यहां पीने के पानी की समस्या है, इस पर अलग-अलग संगठन नेताओं का कहना है कि ‘हम प्रशासन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, इसलिए हमें जान बूझकर यहां भेज दिया जाता है। जबकि धरना स्थल को रायपुर के पुराने स्थल पर ही रखा जाना चाहिए था । उस जगह को व्यवस्थित किया जाना चाहिए था।

  • Related Posts

    CGHB; कन्वेंशनल हॉल के डिजाइन में तकनीकी खामियों के बाद जी.टी. डिज़ाइन स्टूडियो रायपुर के विरुद्ध कार्रवाई

    0 छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न योजनाओं में फर्म के अनुबंध समाप्त करने के निर्देश, भविष्य में नहीं दिया जाएगा कोई कार्यवाही रायपुर, छत्तीसगढ़…

    LAND; भूमि उपयोग श्रेणियों के लिए Negative List आधारित व्यवस्था का प्रावधान जल्द, विकास को गति देने छत्तीसगढ़ में भूमि उपयोग नियमों में बड़ा बदलाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में विकास गतिविधियों को गति देने और भूमि उपयोग से जुड़ी प्रक्रियाओं को अधिक सरल, स्पष्ट एवं व्यावहारिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व