पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया नया संसद भवन; विपक्ष ने कहा- देश में लोकतंत्र नहीं है

नईदिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने भवन के निर्माण में लगे श्रमजीवियों को सम्मानित किया। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और हवन और पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने संसद भवन में सेंगोल स्थापित कर 20 पंडितों से आशीर्वाद लिया। वहीं, विपक्ष ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि देश में लोकतंत्र नहीं है। विपक्ष की मौजूदगी के बिना नए संसद भवन का उद्घाटन संपन्न नहीं हो सकता।

पीएम मोदी ने नया संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया संसद भवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया है। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान के साथ सेंगोल को लोकसभा में स्थापित किया गया। इस दौरान तमिलनाडु से आए अधीनम् संतों ने वैदिक मंत्रों का पाठ किया। पीएम मोदी के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के लिए 60 धर्मगुरूओं को आमंत्रित किया गया है। नए संसद भवन के इंटीरियर डेकोरेशन में राष्ट्रीय फूल कमल, राष्ट्रीय पक्षी मोर और बनयान ट्री की आकृतियां उकेरी गई हैं। नए संसद भवन की चार मंजिला इमारत को तिरंगे रंग से सजाया गया है।

पीएम मोदी जारी करेंगे 75 रुपए का सिक्का 

नया भारत, नया संसद भवन और नया 75 रुपए का सिक्का। यह सिक्का भारत की आजादी के 75 सालों के सेलिब्रेशन का हिस्सा है और आजादी के अमृत महोत्सव का प्रतिबिंब होगा। 75 रुपए के इस सिक्के के मध्य में अशोक चक्र होगा। इसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा। साथ ही देवनागरी में भारत और अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा। सिक्के के दूसरी तरफ संसद संकुल का चित्र होगा और संसद संकुल लिखा भी होगा। नीचे अंग्रेजी में पार्लियामेंट कॉम्पलेक्स लिखा होगा। साथ ही साल 2023 भी मेंसन रहेगा।

राजद के ट्वीट पर हुआ विवाद

राजद ने नए संसद भवन की ताबूत के साथ तस्वीर ट्वीट की, जिससे विवाद पैदा हो गया है। भाजपा ने कहा कि 2024 में जनता राजद को इसी ताबूत में गाड़ देगी। 

पंडित नेहरू को सबसे पहले सौंपा गया सेंगोल 

सेंगोल को सबसे पहले अंग्रेजों द्वारा सत्ता हस्तातंरण के प्रतीक के रूप में पंडित जवाहर लाल नेहरू को सौंपा गया था। नए भवन के इस उद्घाटन मौके पर संसद के दोनों ही सदनों के सदस्यों के साथ ही देश की प्रमुख हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है।

धोती-कुर्ता पहने नजर आए पीएम मोदी

पीएम मोदी नएसंसद के उद्घाटन मौके पर धोती-कुर्ता पहने हुए नजर आए। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ राष्ट्रपति महात्मा गांधी को नए संसद भवन में पुष्पांजलि अर्पित की।

नरेंद्र मोदी ने स्थापित किया सेंगोल

नरेंद्र मोदी ने हाथ जोड़कर प्रमाण की मुद्रा में सेंगोल को पकड़ा हुआ था। लोकसभा कक्ष में पहुंचकर उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी के बगल में सेंगोल को स्थापित किया। इस दौरान ओम बिड़ला उनके साथ मौजूद रहे।

नरेंद्र मोदी ने प्राप्त किया सेंगोल

पूजा के बाद नरेंद्र मोदी ने सेंगोल प्राप्त कर लिया है। इससे पहले उन्होंने सेंगोल को दंडवत प्रणाम किया। सेंगोल लेकर नरेंद्र मोदी ने पूजा स्थल पर मौजूद साधु संतों से आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह संतों के साथ संसद भवन पहुंचे।

साष्टांग दंडवत कर पीएम मोदी ने लोकसभा में स्थापित किया ‘सेंगोल’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मई 2023 दिन रविवार को सुबह 7.30 बजे नए संसद भवन का उद्घाटन किया। नया संसद भवन देश को समर्पित किया। इसके बाद सेंगोल की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पीएम मोदी सेंगोल के सामने साष्टांग दंडवत हुए और तमिलनाडु के अधीनम् से आशीर्वाद प्राप्त किया। फिर सेंगोल को लोकसभाध्यक्ष के आसन के बगल में स्थापित किया गया। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी उनके साथ मौजूद रहे।

  • Related Posts

    POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में…

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व